Uncategorized

भाजपा किच्छा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया का भव्य स्वागत समारोह

भाजपा किच्छा नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया का भव्य स्वागत समारोह

 

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

किच्छा। भारतीय जनता पार्टी के किच्छा नगर मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष राजेंद्र सिंह गोल्डी गोराया एवं पंतनगर मंडल अध्यक्ष पिंकी डिमरी का पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने गोल्डी गोराया को फूल-मालाओं से लादकर उनका अभिनंदन किया और मिठाइयां बांटी। सभी ने एक स्वर में कहा कि पार्टी नेतृत्व ने सही व्यक्ति को जिम्मेदारी सौंपी है, जिससे संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।


आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, जहां संगठन और कार्यकर्ताओं का सर्वोच्च स्थान है। पार्टी नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी राजेंद्र सिंह गोल्डी गोराया को सौंपी है, वह उनके संगठन के प्रति समर्पण और निष्ठा का परिणाम है। उनकी नियुक्ति से पार्टी को नगर स्तर पर और अधिक मजबूती मिलेगी।” कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा सरकार ऐतिहासिक कार्य कर रही है। हमारा लक्ष्य केवल सत्ता में रहना नहीं, बल्कि सेवा और विकास के माध्यम से जनता के विश्वास को बनाए रखना है। भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत से पार्टी आने वाले चुनावों में और अधिक मजबूती से आगे बढ़ेगी।”
इस अवसर पर नवनियुक्त नगर मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने कहा, “मैं भारतीय जनता पार्टी का एक निष्ठावान कार्यकर्ता हूं और पार्टी ने जो जिम्मेदारी मुझे दी है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊंगा।” उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड प्रगति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है और संगठन भी लगातार मजबूत हो रहा है। उन्होंने कहा, “पार्टी के सिद्धांतों और संगठनात्मक मूल्यों को आगे बढ़ाना मेरी प्राथमिकता होगी। कार्यकर्ताओं के सहयोग से हम भाजपा को और सशक्त बनाएंगे, जिससे आगामी चुनावों में पार्टी को और अधिक मजबूती मिले।”
गोल्डी गोराया की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और संगठन को आगे बढ़ाने के लिए वे पूरी ऊर्जा से काम करेंगे। बैठक में युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा सहित सभी मोर्चों के पदाधिकारी और वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्वागत कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता कुंदन लाल खुराना, जिला उपाध्यक्ष राजेश तिवारी, सभासद संदीप अरोरा, सुरेंद्र चौधरी, संजीव खन्ना, मुकेश कोली, नितिन वाल्मीकि, राजकुमार कलरा, पूरन भट, श्याम सुंदर बिष्ट, रमन कोली, प्रकाश पंत, शैली फूटेला, जानकी तिवारी, विशाल गुप्ता, शरीफ मलिक, गफ्फार खान, राजेश कोली, गिरीश चंद्र वर्मा, लता सिंह, आरती दुबे, ज्योति जड़िया, मुकेश सागर, भोपाल सिंह रावत, राजकुमार कोली, दया दसीला, मधु गुप्ता, मीना शर्मा, संगीता शर्मा, जश्मीरी देवी, प्रियंका वाल्मीकि, करुना तिवारी, शुभाशीष बिष्ट, अमरनाथ कश्यप, राम अवतार अग्रवाल, विवेक राय, जितेंद्र गुप्ता, दिलीप जीना, हारून मलिक, चंदन जायसवाल, राकेश गुप्ता, महेंद्र पाल, मनजीत सिंह, कमलेश राठौर, हीरा सरकार मिथुन मंडल, अतुल त्यागी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button