उत्तराखंड

हेमवती नंदन दुर्गापाल बने उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, कांग्रेसियों में खुशी की लहर

हेमवती नंदन दुर्गापाल बने उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, कांग्रेसियों में खुशी की लहर

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी द्वारा वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हेमवती नंदन दुर्गापाल को किसान कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी कुमाऊं मंडल नियुक्त किया गया है। क्षेत्र के कांग्रेसियों ने उक्त मनोनयन पर प्रसन्नता जाहिर की है।

उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी ने वरिष्ठ कांग्रेसी हेमवती नंदन दुर्गापाल को किसान कांग्रेस का प्रदेश महासचिव मनोनीत करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह उक्त ताजपोशी के बाद किसानों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाएंगे तथा उनके उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

वही दुर्गापाल को किसान कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर क्षेत्र के कांग्रेसी नेताओं ने खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि दुर्गापाल की ताजपोशी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा तथा आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को नई शक्ति प्राप्त होगी।

उन्होंने कहा कि दुर्गापाल उत्तराखंड के काश्तकारों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए संघर्ष करेंगे। तथा दैवी आपदा एवं अन्य कारणों से प्रभावित काश्तकारों को समय पर मुआवजा दिलाने में अपनी महती भूमिका निभायेंगे। उन्होंने उत्तराखंड किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरमिंदर सिंह लाडी का भी आभार व्यक्त किया।

उक्त मनोनयन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेंद्र बोरा, राजेन्द्र खनवाल, कांग्रेस प्रदेश सचिव रामबाबू मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता बीना जोशी, नगर कांग्रेस अध्यक्ष लालकुआं भुवन पांडे, राजेंद्र सिंह बिष्ट पूर्व दुग्ध संघ अध्यक्ष, उमेश कबड़वाल अध्यक्ष जिला अनुशासन समिति कांग्रेस, डा०बालम बिष्ट, किसान प्रकोष्ठ के सचिव पंकज बत्रा, गिरधर बम, बीडी खोलिया, कांग्रेस सेवा दल के राजेंद्र दुर्गापाल, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता के अध्यक्ष पुष्कर दानू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरेली रोड के अध्यक्ष कैलाश दुम्का, महिला कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष राधा दानू, गुरदयाल सिंह मेहरा,मुकेश कुमार, खीमानंद दुम्का, पूर्व सभासद योगेश उपाध्याय, हेमंत पांडे, दीपक बत्रा, हरीश बिसौती, हरीश जोशी, बच्ची पांडे, देवी दत्त पांडे, मोहन अधिकारी, रमेश तिवारी, भाष्कर भट्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य गरिमा पांडे सहित कई कांग्रेसियों ने खुशी व्यक्त व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button