उत्तराखंड

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने मुख्यमंत्री धामी को दी शुभकामनाएं

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने मुख्यमंत्री धामी को दी शुभकामनाएं

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

देहरादून- केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की ऐतिहासिक जीत आज भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की।

बताते चले कि केदारनाथ उपचुनाव जीत से भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित है चारों तरफ जीत को लेकर जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच देहरादून पहुंचे भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पुष्पगुच्छ भेंट कर भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल की जीत को लेकर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस मौके पर श्री आर्य ने कहा कि आशा नौटियाल को जिताकर जनता ने एकबार फिर भाजपा को मजबूत करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत विकास और राष्ट्रवाद तथा सनातन के साथ ही जनता की जीत है। यह जीत भाजपा संगठन कार्यकर्ताओं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास की जीत है। उन्होंने काग्रेंस पर हमला बोलते हुए कहा कि केदारनाथ की जनता ने काग्रेंस की क्षेत्रवाद,जतिवाद तथा दुष्प्रचार की राजनीति को पूरी तरह ने नकार दिया है। उन्होंने काग्रेंस को डूबता जहाज़ बताया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को विजयी बनाने के लिए केदारनाथ विधानसभा की जनता का आभार भी जताया है।

इधर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भाजपा अनुसुचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य को भी बधाई देते हुए कहा कि इस एतिहासिक जीत में सबसे बड़ा योगदान भाजपा अनुसुचित मोर्चा का है जिसके प्रचार प्रसार का फायदा भाजपा प्रत्याशी को हुआ और केदारनाथ में निवास कर रहे अनुसुचित जति के लोगों ने जातपात को ठुकराकर भाजपा की नितियों को चुना और भारी संख्या में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट दिया उन्होंने इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष समीर आर्य को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button