उत्तराखंड

भाजपा स्टार प्रचारक मोहित नाथ गोस्वामी ने केदारनाथ उपचुनाव व उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर जताई खुशी, देवतुल्य जनता का जताया आभार 

भाजपा स्टार प्रचारक मोहित नाथ गोस्वामी ने केदारनाथ उपचुनाव व उत्तर प्रदेश और महाराष्ट्र में भाजपा की जीत पर जताई खुशी, देवतुल्य जनता का जताया आभार

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआँ। केदारनाथ उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत पर भाजपा स्टार प्रचारक मोहित नाथ गोस्वामी ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम धामी के विकास कार्य पार्टी की नीतियों की जीत है।

यहाँ हल्दुचौड़ स्थित अपने कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा स्टार प्रचारक मोहित नाथ गोस्वामी ने कहा कि केदारनाथ की जनता ने एक बार फिर से विकास, सुशासन और स्थिरता को चुना है। उन्होंने कहा कि केदारनाथ की जनता ने स्पष्ट रूप से संदेश दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है। यह जीत भाजपा के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जनता के अपार समर्थन का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि केदारनाथ की जनता ने कांग्रेस के झूठ को नकारते हुए भाजपा प्रत्याशी आशा नौटियाल को जिताकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम धामी की विकास की सोच को चुना है। उन्होंने एक बार पुन: केदारनाथ के देवतुल्य मतदाताओं का इस प्रंचड जीत के लिए आभार व्यक्त किया है।

वहीं भाजपा स्टार प्रचारक गोस्वामी ने महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत पर खुशी जताते हुए इसे भाजपा कार्यकर्ताओं और महाराष्ट्र की महान जनता की जीत बताया और उनका आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button