मसूरी: चुनाव से पूर्व AAP का बढ़ रहा कुनबा! चुनावी प्रचार तेज
AAP's growing Kumba before elections! election campaign intensifies

रिपोर्टर,,,, सतीश कुमार मसूरी: जैसे जैसे मतदान की तिथि 14 फरवरी नजदीक आ रही है उसको देखते हुवे चुनाव प्रचार भी तेज हो गया है। इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने भी युद्ध स्तर पर अपना चुनावी प्रचार में पूरा दम खम लगा दिया है।
इसी के चलते यहां आज आम आदमी के कैबनेट मंत्री गोपाल रॉय ने स्वास्थ्य ख़राब होने पर भी तूफानी दौरा करते हुए मसूरी विधानसभा क्षेत्र के ओल्ड राजपुर पहुँचे।
जहां उन्होंने सैकड़ो की संख्या में आम आदमी पार्टी से जुड़े लोगों को आम आदमी के प्रत्याशी श्याम बोरा के पक्ष में 14 फरवरी को वोट डालने की अपील की। इससे पहले मंच पर आम आदमी कार्य कर्ताओ द्वारा जोर दार स्वागत किया गया। पार्टी के शसक्त प्रत्याशी श्याम बोरा ने शाल पहना कर उनका स्वागत किया।
उन्होंने भाजपा व कॉंग्रेस को आड़े हाथों लेते हुवे कहा कि ये दोनों पार्टी एक सिक्के के दो पहलू है उन्होंने कहा कि पिछले 20 वर्षों में10 साल कॉंग्रेस व 10 साल भाजपा की सरकार रहीं है, लेकिन इन दोनों ने प्रदेश की जनता को विकास के नाम पर ठगा ही है। आज नोजवान पड़ लिख कर दर, ब,दर की ठोकरें खा रहे है। महिलाओं शसक्तीकरण के लिये कोई काम नहीं किया।
उन्होंने कहा कि उनकी सरकार प्रदेश में बनने जा रही है। सरकार बनते ही पहले दिन से जो वादे हमने किये है उनको जमीनी स्तर पर अमल में लाया जाएगा। जिसमे बिजली पानी की छूट महिलाओं को हर माह एक हजार की आर्थिक सहायता शिक्षा स्वास्थ्य बे रोजगारों को रोजगार से जोड़ा जायेगा। सड़क से लेकर पर्यटन पर भी मजबूती से कार्य सरकार करेगी।
वहीं मसूरी प्रत्याशी श्याम बोरा ने अपने जोशीले भाषण से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने मसूरी भाजपा विधायक गणेश जोशी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जोशी ने मसूरी विधानसभा के लोगों के घर उजाड़े है। गोर्खाली बस्तियों में रह रहे लोगों का शोषण किया। यही नहीं मसूरी छिप्पन कोर्ट में रहने वाले गरीब मजदूरों को कोरोना काल के समय उनको उनके घर से बे घर कर दिया।
उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता उनकी ताकत है। जिसमे विशेष कर तेक बहादुर थापा, एन वी छेत्री ,यामिनी आले, रीमा सेन ,पूजा मोरिया ,मैक्सवेल डोलन ,इसरार अहमद,विनीता छेत्री, विजय वर्मा ,महेंद्र गुरुंग आदि आदि कार्यकर्ता रात दिन उनको विजय दिलाने के लिये लगे हैं ।