अपराधउत्तराखंड

बड़ी ख़बर: नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

चारधाम यात्रा में चलाने निकले थे! एक पुलिस सिपाही भी शामिल! गिरफ्तार

Four friends came out to run fake notes in Chardham Yatra

नई टिहरी के देवप्रयाग में नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के चार सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चारों आरोपितों ने बताया कि चारधाम यात्रा में वह नकली नोट चलाने के लिए आये थे।

ब्रेकिंग देहरादून: यह क्षेत्र माइक्रो कंटेनमेंट जोन घोषित! पूर्ण लॉकडाउन

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि बीती शाम देवप्रयाग में पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग नकली नोट से खरीददारी कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने देवप्रयाग में चेकिंग अभियान चलाया।चैकिंग करते समय एक कार को जब पुलिस ने रोका तो उसमें सवार व्‍यक्तियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस ने तत्परता से उन्हें पकड़ लिया।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की फिसली जुबान! CM धामी को बताया..

तलाशी के दौरान उनके पास से 200 रुपये के चार जाली नोट बरामद हुए।इस पर उक्त चार व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। कार सवार चार आरोपितों के खिलाफ देवप्रयाग थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

उत्तराखंड: राशन कार्ड से जुड़ी बड़ी ख़बर

पूछताछ करने पर उन्‍होंने बताया कि हम लोग गुड़गांव हरियाणा में जाली नोटों को प्रिंट करते हैं। अलग-अलग शहरों में जाकर दुकानदारों से छोटी छोटी चीजें लेकर नोटों को असली के रूप में चलाते हैं। हम लोगों को पता चला कि चारधाम यात्रा चलने वाली है, जिसमें भारी संख्या में यात्री आते हैं।

शराब तस्करों ने किया ग्रामीणों पर हमला! क्षेत्रवासियो ने किया CO और कोतवाल का घेराव

अतः हम लोग रुद्रप्रयाग तक गए थे, जहां से हमने वापसी के दौरान कई जगह नकली चलाए थे। अब हमारी योजना जाली नोटों की बड़ी खेप लेकर उसको यहां चारधाम यात्रा मार्गों पर चलाने की थी। पकड़े गये आरापितों में एक दिल्ली पुलिस में सिपाही है।

चारों आरापितों में सचिन (दिल्‍ली पुलिस में सिपाही) (35 वर्ष) पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम छपरा थाना राय जिला सोनीपत हरियाणा, हितेश (22 वर्ष) पुत्र ओमप्रकाश निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा, दीपक कुमार (35 वर्ष) पुत्र जगदीश सिंह निवासी ग्राम छपरा बहादुरपुर थाना कुंडली जिला सोनीपत हरियाणा और मोहित (29 वर्ष) पुत्र रविंद्र कुमार निवासी बीपीओ थाना कुंड जिला रेवाड़ी हरियाणा शामिल हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button