उत्तराखंडहल्ला बोल

दुःखद : उत्तराखंड- तीन वाहनों की टक्कर, 3 की मौत, 6 घायल

देहरादून : उत्तराखंड के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे हैं, वही कुआं वाला से दु:खद खबर सामने आ रही है जहां, आज कुआं वाला जंगल शुरू होने पर दादेश्वर मंदिर से पहले तीन वाहन मारुति आपस में टकराई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। और 6 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

ब्रेकिंग : रुड़की के गंग नहर में डूबी युवती, हालत नाजुक, अस्पताल में भर्ती 

आपको बता दें कि तीनों वाहन आपस में टकराने से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि वहां में 7 लोग सवार थे जिनमें दो बच्चे और तीन पुरुष दो महिलाएं थी।

दून पुलिस में शोक की लहर! इस पुलिसकर्मी का निधन! SSP ने दी श्रद्धांजलि

इस हादसे में एक महिला एक पुरुष और एक बच्चे की मौत हो चुकी है। वही इस दुर्घटना में दो वाहनों में एक-एक लोग घायल हुए हैं। कुल मिलकर आपस में टकराने के बाद 6 लोग घायल हो गए हैं। जिन्हें उपचार हेतु 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया है।

Politics : उत्तराखंड से आज की बड़ी खबर, पढ़िए..

आज समय करीब 6.00 बजे कुवांवाला जंगल शुरू होने पर दादेश्वर मन्दिर से पहले तीन वाहन मारुति Alto 800 UK07BQ7778, ECO Uk13TA1565 एवम ECO sports UK06AC 6499 की आपस में टक्कर हो जाने पर दुर्घटना ग्रस्त हो गए। जिनमे ECO Uk13TA1565 सवारी वाहन में कुल चालक सहित 7 लोग सवार थे, जिनमे 2 बच्चे 3 पुरुष 2 महिलाएं थीं। जिनमे से 1 महिला, 1 पुरुष व 1 बच्चे की मौत हो चुकी है। शेष दोनो वाहन में 1- 1लोग घायल है। घायल की कुल संख्या 6 है। जिन्हे 108 की मदद से दून अस्पताल भेजा गया है।

खबर Update….

कुआंवाला के जंगल में आपस में टकराए 3 वाहन।

3 लोगों की हुई दर्दनाक मौत।

मृतकों में 1 महिला, 1 पुरुष और 1 बच्चा है शामिल।

जबकि 6 लोग हुए घायल।

डोईवाला पुलिस पहुंची मौके पर।

भयंकर हादसा सुबह-सुबह

आज प्रातः थाना डोईवाला को सूचना प्राप्त हुई कि कुँआवाला क्षेत्र में दड़ेश्वर मन्दिर से पहले कुछ वाहन आपस में टकरा कर दुर्घनाग्रस्त हो गये, जिसमें वाहन सवार व्यक्तियों को गम्भीर चोटे आयी है।

दुर्घटना की सूचना पर थाना डोईवाला से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और राहत एंव बचाव कार्य शुरू किया। मौके से पुलिस द्वारा दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को तत्काल उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों द्वारा 3 घायलो कोे मृत घोषित कर दिया गया।

दुर्घटना के सम्बंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि समय सुबह 06:00 बजे डोईवाला की तरफ से आ रही इको स्पोटर्स कार असंतुलित होकर डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ देहरादून से डोईवाला की ओर जा रहे 2 वाहनो मारूती इको वाहन, आल्टो 800 कार से टकरा गई। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है।

मृतकों की पहचान गौरव कन्वासी पुत्र खुशाल सिंह, निवासी नागपुर पटटी दुर्गा धार, जिला रूद्रप्रयाग, उम्र 32 वर्ष, भुवनेश्वरी देवी पत्नी महादेव पुरोहित, निवासी ग्राम कुहेली, पोस्ट कुरूक्षण, जिला रूद्रप्रयाग,उम्र 30 वर्ष,  गौरी पुत्री महादेव पुरोहित, निवासी उपरोक्त, उम्र 5 वर्ष के रूप में हुई है।

इस दुर्घटना में जसमती देवी पत्नी चन्द्रसिंह नेगी, निवासी बालावाला, देहरादून उम्र 76 वर्ष, दिव्यांश नेगी पुत्र रविन्द्र नेगी, निवासी, बालावाला देहरादून, उम्र 7 वर्ष, मनोज पुत्र शिवराज सिंह, निवासी सेलाकुई, देहरादून, उम्र 31 वर्ष, बुद्विराम पुत्र केवल राम निवासी तिलवाडा, रूद्रप्रयाग, उम्र 78 वर्ष, आमिर पुत्र अजहर अली, निवासी प्रेमनगर, देहरादून, उम्र 24 वर्ष घायल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button