उत्तराखंडहल्ला बोल

ब्रेकिंग : उत्तराखंड- यहां खाई में गिरी कार! छ: की मौत

जनपद टिहरी- यमुना पुल के पास एक आल्टो कार हुई खाई में दुर्घटनाग्रस्त, एसडीआरएफ ने मौके पर पहुंचकर किया रेस्क्यू ऑपरेशन।

ब्रेकिंग : उत्तराखंड: पटवारी और सहयोगी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

आज दिनाँक 21 फरवरी 2024 को पुलिस थाना कैम्पटी द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि यमुना पुल के पास एक आल्टो कार खाई में गिर गई है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

ब्रेकिंग : पढ़िए…धामी कैबिनेट के फैसले..

उक्त सूचना पर SDRF टीम मुख्य आरक्षी मनोज जोशी के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की बैठक आज! इन प्रस्तावो पर फैसला संभव

SDRF टीम को घटनास्थल पर पहुँचकर ज्ञात हुआ कि उक्त आल्टो वाहन (UK07 9607) जिसमे 06 लोग सवार थे, उत्तरकाशी से देहरादून की ओर आते समय अचानक अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर नीचे गहरी खाई से होते हुए यमुना नदी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

 

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए तत्काल खाई में रोप द्वारा उतरकर उक्त आल्टो वाहन तक पहुँच बनायी, उक्त वाहन में सवार सभी सवारियों की मौके पर मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा स्थानीय पुलिस व राजस्व विभाग के साथ मिलकर सभी शवो को बॉडी बैग व स्ट्रेचर के माध्यम से वैकल्पिक मार्ग से होते हुऐ खाई से बाहर निकालकर मुख्य मार्ग तक पहुँचाया व अग्रिम कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

 

मृतकों का विवरण:-

1. प्रताप पुत्र श्यामसुख, उम्र 30 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी उत्तरकाशी

2. राजपाल पुत्र श्यामसुख, उम्र 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

3. जशीला पत्नी राजपाल, उम्र 25 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

4. वीरेंद्र पुत्र प्रेमलाल, 28 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

5. विनोद पुत्र शेरिया, उम्र 35 वर्ष, ग्राम मौताड़ मोरी

6. मुन्ना पुत्र रूपदास, 38 वर्ष, ग्राम देवती मोरी उत्तरकाशी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button