
उत्तराखंड से बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां चुनाव आने से पहले भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है।भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी की वर्चुअल बैठक में उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में उत्तराखंड के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य वर्चुवली प्रतिभाग किया है।
दरअसल पार्टी के नेता आगामी रणनीति के लिए कमर कस चुके हैं। इसी को देखते हुए आज राजधानी दिल्ली में भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होने जा रही है। इस बैठक में चंद
महीनों में होने जा रहे पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से
लेकर हाल के दिनों में अपनी सरकार के विकास कार्यों का
लेखा-जोखा पर विस्तार से चर्चा होगी।
इस बैठक का समय 5 घंटे रखा गया है। दिल्ली नगरपालिका परिषद के कन्वेंशन सेंटर में बैठक रविवार सुबह 10 बजे शुरू हो चुकी है। जिसकी शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के संबोधन होगा। बैठक का समापन दोपहर 3 बजे प्रधानमंत्री
मोदी के संबोधन से होगा।
इस बैठक में कार्यकारिणी के 124 सदस्य उपस्थित रहेंगे। इनमें प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा सभी केंद्रीय मंत्री, राज्यसभा में पार्टी के नेता पीयूष गोयल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कार्यसमिति के अन्य सदस्य शामिल हैं।
36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्षों के
नेतृत्व में राज्य इकाइयां डिजिटल माध्यम से कार्यकारिणी
की बैठक से जुड़ेंगी। इस बैठक में एक राजनीतिक प्रस्ताव
भी पारित किया जाएगा। साथ ही, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,
मणिपुर, गोवा और पंजाब के विधानसभा चुनावों की तैयारी
पर विशेष चर्चा होगी और मंथन होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक , प्रदेश महामंत्री संग़ठन अजेय जी सहित पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत, केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज , सांसद अजय टम्टा, उत्तराखंड भाजपा मुख्यालय में उपस्थित रहे। अन्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दिल्ली बैठक में शामिल हुए।
आपको बताते चलें कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर बड़ी चर्चा होनी है। ऐसे में तमाम बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं को किस तरीके से चुनाव के लिए कितना है। पार्टी आलाकमान जिसको लेकर खास निर्देश देगा। प्रधानमंत्री मोदी भी कार्यकारिणी की बैठक में शामिल हुए हैं। कार्यकारिणी की बैठक राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के भाषण से शुरू हुई है।
 
				


