उत्तराखंड

CM धामी ने महिलाओं को दी सौगात! एक और शासनादेश जारी

  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में लिया गया था निर्णय!
  • यह भी देखिये वीडियो.. 

उत्तराखंड: शनिवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने बताया कि बीते दिनों मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में महालक्ष्मी किट को लेकर एक अहम निर्णय लिया गया था। जो महालक्ष्मी किट सिर्फ बेटियों के जन्म पर दी जाती थी उसे अब बेटों के जन्म (प्रथम दो प्रसव ) पर भी दिया जाएगा।

ब्रेकिंग : (उत्तराखंड) इस जिले में 10 तक स्कूल बंद! आदेश

यह भी देखें Video..

ऐसे में अब महालक्ष्मी किट बेटी और बेटे दोनों के जन्म पर प्राप्त होगी। मेरे द्वारा पूर्व में भी इस बात को कहा गया था कि हम जल्द ही बेटों के जन्म पर भी महालक्ष्मी किट देंगे जिसके लिए विभाग लगातार प्रयासरत था। जिसका कि शासनादेश भी जारी कर दिया गया है।

ब्रेकिंग : उत्तराखंड के इस कांग्रेस नेता को कांग्रेस ने दी बड़ी जिम्मेदारी

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि महालक्ष्मी किट हम बालिकाओ के जन्म पर देते हुए आ रहे थे ऐसे में जनभावनाओं के अनुरूप यह मांग लगातार की जा रही थी कि इसे बेटो के जन्म पर भी दिया जाए।

ब्रेकिंग : शहर में रसोई गैस की किल्ल्त! उपभोक्ता परेशान!

अब इसे जेंडर आधारित ना करते हुए महिला के प्रथम दो प्रसव तक महालक्ष्मी किट दिये जाने का शासनादेश भी हो गया है! ऐसे में जो लैंगिक समानता है वह यहां पर दिखती है। अब महालक्ष्मी किट को बेटों के जन्म पर भी अधिक से अधिक महालक्ष्मीयां प्राप्त कर पाएंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button