उत्तराखंडहल्ला बोल

ब्रेकिंग : (उत्तराखंड) यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त! दो की मौत

Breaking: (Uttarakhand) Vehicle crashes here! death of two

जनपद पिथौरागढ़- गर्वाधार के पास वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त, SDRF ने किये शव बरामद।

आज दिनाँक 29 दिसम्बर 2023 को जिला नियंत्रण कक्ष, पिथौरागढ़ द्वारा SDRF टीम को सूचित किया गया कि गर्वाधार के पास एक वाहन खाई में दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमे रेस्क्यू हेतु SDRF टीम की आवश्यकता है।

ब्रेकिंग : बाल संप्रेक्षण गृह की किशोरी ने अधिकारियों पर लगाये दुष्कर्म के आरोप… बड़ी अपडेट पढ़ें! 

उक्त सूचना प्राप्त होते ही SDRF टीम उप निरीक्षक राम सिंह बोरा के हमराह मय आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

ब्रेकिंग : 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल दो दिन के लिए बंद! आदेश जारी

घटनास्थल पर एक बोलेरो वाहन UK05 CA 3021 जो कि नजम से गरुआ जा रहा था, अचानक रास्ते में अनियंत्रित होकर खाई में लगभग 150 मीटर नीचे दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

SDRF टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुऐ तत्काल रोप द्वारा खाई में उतरकर उक्त वाहन पहुँच बनाई। वाहन में 02 व्यक्ति सवार थे जिनकी मौके पर ही मृत्यु हो चुकी थी। SDRF टीम द्वारा दोनों व्यक्तियों के शवो को स्ट्रेचर के माध्यम से पैदल मार्ग से होते हुए मुख्य मार्ग तक लाकर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

*मृतको का विवरण* :- 1. प्रेमनाथ S/O नारायण दत्त (36 वर्ष ), निवासी- पांगला, पिथौरागढ़
2. पुष्कर सिंह S/O स्वर्गीय रघु सिंह (53 वर्ष), निवासी- पांगला, पिथौरागढ़

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button