बड़ी खबर उत्तरकाशी: चंद मिनटों में ओझल होकर भागीरथी में समाई कार

उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में सड़क हादसे और दुर्घटनाओं के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं वहीं दूसरी ओर उत्तराखंड के पहाड़ क्षेत्र उत्तरकाशी से बड़ी ख़बर सामने आई है, जहां एक कार नदी में समा गई। डुण्डा तहसील के अंतर्गत देवीधार के पास एक कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में समा गई और चंद मिनटों में ओझल हो गई। कार का कुछ पता नहीं चल सका। जानकारी मिली है कि
जानकारी के मुताबिक कार में दो शिक्षक सवार थे। शिक्षक जगत के लिए रविवार बुरा दिन साबित हुआ। सूचना पाकर मौके पर NDRF और SDRF की टीम पहुंची और सर्च ऑपरेशन चलाया लेकिन अभी तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया है। दोनों कार के साथ लापता है। दोनों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है।
बुद्धिलाल 39 पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा, बलड़ियाना, टिहरी गढ़वाल और बिजेंद्र जोशी 40 पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम बैलूनता, लंबगांव, टिहरी गढ़वाल, ग्राम मांजफ में रिश्तेदारी में आये थे और आज कार से वापस टिहरी जा रहे थे। देवीधार के पास कार अनियंत्रित होकर भागीरथी में समा गई।
आपको बता दें कि खबर लिखे जाने तक दोनों का कुछ पता नहीं चल पाया था। दोनों के नदी में डूबने की आशंका जताई जा रही है। NDRF, SDRE, पुलिस और राजस्व टीम दोनों की खोजबीन में जुटी है।
कार में सवार 39 वर्षीय बुद्धिलाल पुत्र बरफू ग्राम डांग जुवा भेड़ियाना टिहरी गढ़वाल और 40 वर्षीय बिजेंद्र जोशी पुत्र द्वारिका प्रसाद ग्राम भेलुन्ता थाना लंबगांव टिहरी गढ़वाल सवार थे। दोनों ही सरकारी अध्यापक थे। जो वापस टिहरी जा रहे थे। कि अचानक इनकी कार दुर्घनाग्रस्त हो गई। रेस्क्यू टीम द्वारा दोनों लोगों की खोजबीन की जा रही है।