उत्तराखंड

सुनहरा मौका : प्रदेश में इतने पदों पर जल्द होगी कांस्टेबलों की भर्ती

Golden opportunity: Constables will soon be recruited on so many posts in the state

देहरादून : उत्तराखंड में युवाओं के सामने जल्द ही रोजगार के नए अवसर खुलने जा रहे हैं। अब जल्द ही रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। उत्तराखंड के युवाओं के लिए ये सुनहरा मौका है। इस कड़ी में पुलिस में 1500 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए पुलिस विभाग की ओर से राज्य लोक सेवा आयोग को अधियाचन भेजा जा रहा है। प्रदेश के युवाओं को अब रोजगार का सुनहरा अवसर मिलेगा।

ब्रेकिंग : यहां 2 अगस्त तक लागू रहेगी धारा 144!

पुलिस विभाग में कुछ समय पहले सहायक सब इंस्पेक्टर के नए पद सृजित हुए हैं। इन पदों के सापेक्ष शासन ने 1700 हेड कांस्टेबलों की पदोन्नति करते हुए इन्हें एएसआई बनाया। हेड कांस्टेबल की पदोन्नति से रिक्त पदों पर कांस्टेबल पदोन्नत किए गए। अब विभाग में कांस्टेबल के लगभग 1550 पद रिक्त चल रहे हैं। इन पदों को भरने की मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले एक कार्यक्रम में घोषणा की थी।

ब्रेकिंग : दून SSP ने दो पुलिसकर्मियों को किया सस्पेंड

इस क्रम में पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक कर पदों को भरने की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा करते हुए इसका अधियाचन लोक सेवा आयोग को भेजने के निर्देश दिए हैं। इस समय प्रदेश में थाने व चौकियों में कांस्टेबल की खासी कमी महसूस की जा रही है। इससे रात्रि गश्त में भी दिक्कत हो रही है।

ब्रेकिंग : उत्तराखंड पुलिस महकमे में उप निरीक्षकों के ट्रांसफर

वहीं प्रदेश में इस समय वर्षाकाल के कारण जगह-जगह पुलिस को राहत व बचाव कार्यों में भी जूझना पड़ रहा है। इसे देखते हुए शासन अब इन पदों को भरने की कवायद में जुट गया है। अभी यह विषय भर्ती में आरक्षण और इसकी प्रक्रिया को लेकर लंबित चल रहा है। इसके बाद विभाग जल्द ही प्रस्ताव आयोग को भेज देगा।

ब्रेकिंग उत्तराखंड : शासन ने अब इस अधिकारी को किया सस्पेंड

पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के लिए सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। अब जल्द ही प्रदेश के युवाओं का सरकारी नौकरी पाने का सपना पूरा होगा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button