BJP उत्तराखंड के युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री बनने पर जिला पंचायत सदस्य अमित मैखडी का हुआ जोरदार भव्य स्वागत व अभिनंदन

BJP उत्तराखंड के युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री बनने पर जिला पंचायत सदस्य अमित मैखडी का हुआ जोरदार भव्य स्वागत व अभिनंदन
हरीश चन्द्र ऊखीमठ
खबर है ऊखीमठ ब्लॉक व रूद्रप्रयाग जिले से आपको बता दें कि जिला पंचायत सदस्य त्रियुगीनारायण वार्ड के अमित मैखंडी का प्रदेश मंत्री युवा मौर्चा भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड बनने पर केदारनाथ विधानसभा में क्षेत्रवासियो व शिल्पकार समाज के लोगों ने भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गुप्तकाशी बाजार में बहुत अधिक संख्या में मातृशक्ति बुजुर्ग व युवा पहुंचे थे।
अमित मैखंडी जैसे ही गुप्तकाशी पहुंचे भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद पुष्कर धामी जिन्दाबाद के नारों से स्वागत किया गया।
शिल्पकार समाज के लोगों में बहुत खुशी देखने को मिली उनका कहना था आज हमारे समाज के युवाओं को भारतीय जनता पार्टी पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार प्रदेश संगठन में भी महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी दायित्व दे रही है।
हम सभी भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हैं ।वही अमित मैखंडी ने कहा कि भाजपा संगठन में उनको बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी मिली है उसका व अपने शीर्ष नेतृत्व यशस्वी युवा लोकप्रिय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट महामंत्री संगठन अजय कुमार विधायक आशा नौटियाल रुद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी का आभार व धन्यवाद व्यक्त किया गया।
वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष गुप्तकाशी विशेश्वरी देवी मंडल अध्यक्ष सुभाष रावत बीएचपी न्यूज के संवाददाता ओम प्रकाश केदारखण्डी, अनु मौर्चा अध्यक्ष हर्ष लाल शिल्पकार समाज सेवा समिति की अध्यक्ष सुषमा प्रधान मैखंडा कविता देवी उपाध्यक्ष भागीरथी देवी संजय मनवाल सम्राट राणा किशोरी शाह समस्त प्रधान प्रतिनिधि मातृशक्ति बुज़ुर्ग व युवा रहें ।।











