उत्तराखंड

ब्रेकिंग: CDS बिपिन रावत के विमान क्रैश की रिपोर्ट आई! प्रोग्रेस रिपोर्ट में

सीडीएस जनरल बिपिन रावत की विमान क्रैश हादसे में निधन हो गया। इसी के साथ उनकी पत्नी और 12 सेना के जवान और अधिकारी शहीद हो गए थे। सेना ने ब्लैक बॉक्स ढूंढ लिया था जिसकी रिपोर्ट आ गई है। हालांकि रिपोर्ट को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है लेकिन वायुसेना की टीम ने रिपोर्ट रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी है. ट्राई सर्विस जांच समिति ने हादसे की गहराई से जांच के आधार पर रिपोर्ट तैयार की है।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) के हेलिकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash) की जांच पूरी हो गई है। एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने अपनी रिपोर्ट वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी को सौंप दी है. जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम को जांच रिपोर्ट में सीडीएस के हेलिकॉप्टर क्रैश का बड़ा कारण माना गया है.

ब्रेकिंग: जानिए राजधानी में आज 10 ग्राम सोने का भाव

सूत्रों के मुताबिक, ये एक ‘आंतरिक रिपोर्ट’ है इसलिए हो सकता है कि सार्वजनिक ना की जाए. बुधवार की सुबह खुद वायुसेना प्रमुख और एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जांच रिपोर्ट की बारे में पूरी जानकारी दी थी. वायुसेना और रक्षा मंत्रालय की तरफ से जांच रिपोर्ट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक, खराब मौसम के चलते सीडीएस का हेलिकॉप्टर क्रैश हुआ था. क्रैश हुए हेलिकॉप्टर में कोई तकनीकी खराबी नहीं थी और ना ही मानवीय कारणों से ये दुर्घटना हुई. ना ही किसी तरह का कोई ‘साबोटाज’ था.

ब्रेकिंग: 2022- बोर्ड ने CBSE 10वीं-12वीं की बोर्ड टर्म 2 की डेट शीट

जानकारी के मुताबिक, रिपोर्ट में सीएफआईटी यानी ‘कंट्रोल्ड फ्लाइट इंटू टेरेन’ को क्रैश का बड़ा कारण माना गया है. यानी लैंडिंग से पहले हेलिकॉप्टर के ठीक सामने ‘क्लाउड’ यानी बादलों का एक बड़ा गुबार आने से हेलिकॉप्टर जमीन से जा टकराया होगा. वायुसेना की ट्रेनिंग कमान के कमांडिंग इन चीफ, एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ही सीडीएस के हेलिकॉप्टर क्रैश के कारणों कई जांच के लिए बनाई गई ट्राइ-सर्विस कमेटी के प्रमुख हैं. इस कमेटी में थलसेना और नौसेना की एविएशन विंग के वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हैं.

मसूरी में पर्यटक को चाकू मारकर किया घायल

जांच कमेटी ने वायुसेना और थलसेना के संबंधित अधिकारियों के बयान रिकॉर्ड किए हैं. साथ ही उन स्थानीयों लोगों से भी बातचीत की है जो इस दुर्घटना के प्रत्यक्षदर्शी थे. उस मोबाइल फोन की जांच भी की गई है, जिससे क्रैश से तुरंत पहले का वीडियो शूट किया गया था. क्रैश हुए हेलिकॉप्टर का एफडीआर यानी फ्लाईट डेटा रिकॉर्डर यानी ब्लैक-बॉक्स भी घटनास्थल से बरामद कर लिया गया था, उसे भी जांच‌ का हिस्सा बनाया गया है.

ब्रेकिंग: उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022! जारी की नई मतदान सूची

रिपोर्ट में 8 दिसम्बर 2021 को सीडीएस जनरल बिपिन रावत के तमिलनाडु के सूलुर एयरबेस से हेलिकॉप्टर में सवार होने और फिर वेलिंगटन के करीब क्रैश होने तक की पूरी डिटेल जानकारी दी गई है. साथ ही रिपोर्ट में वीवीआईपी फ्लाइंग के प्रोटोकॉल में बदलाव किए जाने के सुझाव भी दिए गए हैं. माना जा रहा है कि वीवीआईपी उड़ान से जुड़े प्रोटोकॉल में जल्द बदलाव किया जाएगा. देश के वीवीआईपी फ्लाइंग की जिम्मेदारी वायुसेना के पायलट्स के कंधों पर है.

शर्मनाक: देहरादून- होटल में किशोरी के साथ दुष्कर्म! केस दर्ज

इससे पहले बुधवार की सुबह करीब 11 बजे वायुसेना प्रमुख और एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के राजधानी दिल्ली के अकबर रोड स्थित सरकारी आवास पर पहुंचे और जांच रिपोर्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इस दौरान रक्षा सचिव अजय कुमार भी राजनाथ सिंह के आवास पर मौजूद रहे.

वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी और विमान हादसे की जांच कर रही ट्राई सर्विस समिति के प्रमुख एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह ने सीडीएस बिपिन रावत के हेलीकाप्टर हादसे से जुड़ी जांच के निष्कर्षों को लेकर रक्षा मंत्री को उनके आवास पर करीब 45 मिनट का प्रेजेंटेशन दिया। इस दौरान रक्षा सचिव अजय कुमार और मंत्रालय के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे।

Big ब्रेकिंग: PM मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक! आख़िर कैसे हुई..?

आधिकारिक तौर पर अभी तक जांच रिपोर्ट के बारे में कुछ नहीं कहा गया है। लेकिन सूत्रों के हवाले से खबर है कि ट्राई सर्विस जांच समिति का स्पष्ट निष्कर्ष है कि हेलीकाप्टर में उड़ान के दौरान कोई तकनीकी खराबी नहीं थी और न ही इस पर किसी तरह का कोई बाहरी हमला हुआ।

सेना को घटनास्थल से मिले ब्लैक बॉक्स से कुछ नहीं मिला जिससे ये साबित हो की ये साजिश के तहत हुआ या विमान में तकनीकी खराबी आने के कारण। या पायलट और सह पायलट की ओर से कोई चूक हुई हो। जांच समिति का निष्कर्ष है कि कुन्नूर के इलाके में चट्टानों के बीच जब सीडीएस का हेलीकाप्टर उड़ान भर रहा था, उसी दौरान अचानक बादलों के एक झुंड ने उसे ढक लिया। घने बादलों के बीच हेलीकाप्टर पहाड़ी चट्टान के एक हिस्से से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और उसमें भरे ईंधन की वजह से उसमें भीषण आग लग गई।

ब्रेकिंग: सफाई कर्मचारियों के मानदेय में हुई बढ़ोतरी! CM ने की घोषणा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!