उत्तराखंडराजनीति

Big News : भाजपा नेता पर मुकदमा दर्ज

कांग्रेस ने कर्नाटक के भाजपा नेता पर देहरादून में दर्ज कराया मुकदमा

Big News : Case filed against BJP leader

देहरादून : उत्तराखंड कांग्रेस ने कर्नाटक प्रदेश में चिन्तापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधानसभा प्रत्याशी मनीकांत राठौर के खिलाफ कोतवाली देहरादून में मुकदमा दर्ज कराया है।

उत्तराखंड: यहां वाहन दुर्घटनाग्रस्त! 1 महिला की मौत! 6 घायल

आरोप है कि, राठौर की ओर से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे। उनकी पत्नी और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कराए जाने के साथ ही कड़े शब्दों में निंदा की है।

ब्रेकिंग: यहां दारोगा सहित 4 पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज! जानें वजह

उपाध्यक्ष संगठन मथुरादत्त जोशी ने बताया कि, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री लक्ष्मण सिंह नेगी ने अध्यक्ष करन माहरा के प्रतिनिधि के रूप में थाना कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।

ब्रेकिंग! नशे की बड़ी खेप 11400 कैप्सूल व अल्फ्राजोलम बरामद! दो भाई गिरफ्तार

राठौर की ओर से धमकी दिए जाने का ऑडियो भी प्रमाण के तौर पर पुलिस का उपलब्ध कराया गया है। अपनी प्रथम सूचना रिपोर्ट में माहरा ने कहा कि, खरगे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। मनीकांत राठौर के इस दुर्व्यवहार से कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता आहत है।

बिग ब्रेकिंग : कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद पर मुकदमा दर्ज! देखिए FIR कॉपी

जोशी ने बताया कि, कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को अपनी हार सुनिश्चित नजर आ रही है और उसके विधानसभा प्रत्याशी गुंडों जैसा व्यवहार करने लगे हैं, लेकिन इसका जवाब जनता उन्हें विधानसभा चुनाव में जरूर देगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button