उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022वीडियो

Politics: नरेंद्र नगर में सुबोध लहर! विरोधियों की पेशानी पर दिखी लकीरें

जैसे-जैसे उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहे हैं। वैसे वैसे राजनीतिक दलों का प्रचार लगातार जारी है। उत्तराखंड में चुनावी समर जारी है सर्द मौसम में भी सियासी गर्माहट नजर आ रही है जी हां, उत्तराखंड विधानसभा चुनाव का प्रचार अपने चरम पर पहुंच गया है। इसी कड़ी में नरेंद्रनगर विधानसभा क्षेत्र के कुर्न में आज भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के पक्ष में कार्यकर्ताओं ने गांव- गांव जाकर चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उनके समर्थन में क्षेत्रवासियों का काफी सकारात्मक रुख देखा गया।

इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हर्ष पाल जी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता ने कुर्न, सौड़, सैंण, दनाड़ा, आदि स्थानों पर प्रत्याशी सुबोध उनियाल के पक्ष में चुनाव प्रचार कर मतदान की अपील की गई। इन दिनों चल रही जनसभा और जनता का मूड यही लग रहा है कि कांग्रेस सत्ता में नहीं आने वाली है, क्योंकि जनता विकास कार्यों के हितों में रहने वाली भाजपा को समर्थन देना चाहती है। दरअसल, नरेन्द्र नगर विधानसभा सीट पर फिर से इस बार भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल प्रतिद्वंदी को मात देने के मूड में लग रहे हैं।
विडियो :-

ग्राउंड रिपोर्ट के अनुसार पिछले कई सालों में विधानसभा में विकास कार्यों का पुलिंदा जनता से छिपाया नही जा सकता है,, इसीलिये जनता फिर से भाजपा प्रत्याशी सुबोध उनियाल के समर्थन में लग रही है। जनता के बीच गुमराह की राजनीति कर रहे विपक्ष के प्रत्याशी भाजपा के शाशन काल के विकास कार्यों को डाइजेस्ट नही कर पा रहे हैं। भले ही विपक्ष अपने जन संपर्क में एडी चोटी का जोर लगा रहें हों लेकिन ग्राउंड रिपोर्टों के अनुसार भाजपा प्रत्याशी सुबोध के सामने सभी धराशाही होने वाले हैं।

नरेंद्रनगर: सुबोध उनियाल को मिल रहा क्षेत्र में भारी जनसमर्थन!

बहरहाल राजनीति औऱ क्रिकेट की अंतिम गेंद तक का कुछ पता नहीं लग पाता की विजय किसकी होगी। हालांकि सुबोध उनियाल की टीम प्रबल दावेदारी रखते हुए सभी पर भारी पड़ती हुई दिखाई नजर दे रही है। भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हर्ष पाल व शरद तड़ियाल ने कहा कि जिस तरह से क्षेत्र में भाजपा को भारी जनसमर्थन मिलता दिखाई दे रहा है, इसको देखते हुए हम विधानसभा क्षेत्र में बड़ी जीत दर्ज करने जा रहे हैं।

इस में महेंद्र गुसाईं, हर्षपाल, नरेंद्र सिंह, घनश्याम, विनायक पंत, जगदीश लालाजी शरत तड़ियाल, परवेंद्र तड़ियाल, महिपाल सजवान, धरेंद्र रावत सकनी, राकेश सौड़, सुरमान सिमस्वाडा़, शिव सिंह सिमस्वाडा़, राम सिंह डोबरी, कृष्ण, धीरज, गोविंद, अमित, अजय, मोहन सिंह, बाबू, गुलाब सिंह, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह, आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button