
Exclusive disclosure in UKSSSC paper leak case! read
देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में पेपर लीक मामले पर जहां एक तरफ एसटीएफ एक के बाद एक गिरफ्तारी कर रही है। वहीं हाल ही में उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक मामले (UKSSSC Paper leak case) की कड़ियां जोड़ते हुए एसटीएफ ने उत्तरकाशी के जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह को भी अरेस्ट कर लिया था।
राशन कार्ड सरेंडर कर चुके लोगों को मिलेगा लाभ! जानिए कैसे?
एसटीएफ की रडार पर था उत्तरकाशी का जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह
एसटीएफ पेपर लीक मामले में अभी तक 18 आरोपियों को अरेस्ट कर चुकी है। उत्तरकाशी का जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह लगातार एसटीएफ की रडार पर था। आरोपी हाकम सिंह रावत पहले विदेश फरार हो गया था और फिर हिमाचल भागने की फिराक में था। एसटीएफ ने हाकम सिंह को हिमाचल बॉर्डर पर अरेस्ट कर किया था।
उत्तराखंड: राशन को लेकर फिर आई ये बड़ी खबर! सरकार ने..
गिरफ्तार तनुज शर्मा सस्पेंड
वहीं हाल ही में उत्तरकाशी में तैनात शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद अब शिक्षा विभाग ने आरोपी तनुज शर्मा को निलंबित कर दिया है। तनुज शर्मा उत्तरकाशी के मोरी इंटरमीडिएट कॉलेज में तैनात था।
बड़ी ख़बर: CM धामी ने की कई विकास योजनाओं की घोषणा
स्पेशल टास्क फोर्स की तरफ से पेपर लीक मामले की जांच मिलने के बाद से ही टीम की तरफ से 18 गिरफ्तारियां की जा चुकी हैं। मामले में शिक्षा विभाग के एक शिक्षक को भी उत्तरकाशी से गिरफ्तार किया गया था। उक्त शिक्षक पेपर लीक मामले का मास्टर माइंड भी बताया जा रहा है। दरअसल उत्तरकाशी जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह की गिरफ्तारी से ठीक पहले इस शिक्षक की गिरफ्तारी की गई थी।
उत्तराखंड: इन जिलों में होगी भारी बारिश! Alert
गिरफ्तारी के बाद निलंबित करने के आदेश जारी
शिक्षक उत्तरकाशी में मोरी के शासकीय इंटर कॉलेज में तैनात था। इसे पूर्व में गिरफ्तार किए गए आरोपियों से हुई पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था। फिलहाल एसटीएफ इस शिक्षक से पूछताछ में जुटी हुई है। लेकिन शिक्षा विभाग ने मामले की गंभीरता को देखते हुए और इस शिक्षक की गिरफ्तारी के बाद इसे निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं। शिक्षा विभाग के अपर निदेशक गढ़वाल महावीर बिष्ट की तरफ से इसको लेकर आदेश जारी किए गए हैं।
शिल्पा शेट्टी को लेकर आई बुरी ख़बर! हालत नाज़ुक
मास्टरमाइंड हाकम के साथी तनुज शर्मा को लंबी पूछताछ और पुख्ता सबूतों के आधार पर किया गया था गिरफ्तार
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग पेपर लीक (UKSSSC Paper Leak) मामले में 13 अगस्त को तनुज शर्मा को गिरफ्तार किया गया था। तनुज शर्मा उत्तरकाशी के राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज नेटवाड़ में फिजिकल एजुकेशन टीचर के रूप में काम करता था।
उत्तराखंड एसटीएफ ने नकल माफिया गैंग की इस अहम कड़ी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की थी। सरकारी नौकरियों का सौदागर कहे जाने वाले मास्टरमाइंड हाकम सिंह के मुख्य साथी तनुज शर्मा को लंबी पूछताछ और पुख्ता सबूतों के आधार पर गिरफ्तार किया गया था।
बड़ी ख़बर: एक्शन! चौकी के पूरे स्टाफ पर गिरी गाज!
बता दें कि यूकेएसएसएससी (UKSSSC) द्वारा 4 और 5 दिसंबर 2021 को स्नातक स्तरीय परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा के संपन्न होने के बाद परिणाम जारी हुआ। जिसके बाद बेरोजगार संगठनों एवं कई छात्रों ने सीएम से मिलकर उक्त परीक्षा में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए ज्ञापन दिया।
बड़ी ख़बर: इस IAS की पत्नी जल्द हो सकती हैं गिरफ्तार! पढ़ें पूरी खबर
पिछले वर्ष हाकम सिंह ने एई-जेई की 35 -25 लाख में दिलाई थी नौकरियां !!
गौर हो कि हाकम सिंह के गिरफ्तार होने के बाद उन पर लगते रहे पिछले आरोपों को भी बल मिलने लगा है। पिछली भर्तियों में भी उन पर रुपए लेकर नौकरियां लगाने से आरोप पुख्ता होते जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हाकम सिंह रावत ने 2016-17 में हुई पंतनगर यूनिवर्सिटी द्वारा Assistant Engineer की भर्ती में, वर्तमान उत्तरकाशी UJVNL में कार्यरत एक महिला अभ्यर्थी से लगभग 35 लाख ₹ लेकर भर्ती कराया था। इन महिला के पति एक भ्रष्ट इंजीनियर के तौर पर जाने जाते हैं, और खुली चर्चा है कि उन्होनें हाकम सिंह के साथ मिलकर कई लोगों को नौकरी लगाया है।
Exculusive: UKSSSC पेपर लीक मामले में जिला पंचायत सदस्य हाकम सिंह अरेस्ट
2021 मे हुई UPCL AE भर्ती परीक्षा में भी लगभग 25-25 लाख ₹ लेकर हाकम सिंह और भ्रष्ट इंजीनियर ने अभ्यर्थियों को नौकरी दिलाई थी। UKPSC JE और UKPSC AE में भी इसने बच्चों से एडवांस के रूप में पैसे लिए है। जिससे ये हाकम सिह के साथ मिलकर लोगों को AE JE बनाया है। ये वे लोग है जिन्होंने 2016 और 2021 मे पेपर दिए इनके नंबर मे जमीन आसमान का फर्क है। 2016 मे जो 19-20 लाया वो 2021 मे सीधे 172 मार्क्स ले आया वो भी सिर्फ जब 5 पोस्ट थी।
स्टेट न्यूज उत्तराखंड का सभी अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि सभी मेहनती बच्चे इन दलालों का विरोध करे। साथ ही जिसके आसपास भी ऐसे गलत लोग है जिनको हाकम सिंह ने पैसे देकर निकाला, उनका नाम STF को ज़रुर दें! ताकि ऐसे भष्ट्राचारियों पर कार्रवाई हो सके। सरकार से निवेदन है कि ऐसे भ्रष्ट इंजीनियरों की संपत्ति की तथा सारी भर्तियों की जांच की जाए।
दर असल, जब सरकार ने एसटीएफ को इसकी जांच सौंपी तो उसने ताबड़तोड़ गिरफ्तारियां शुरू कीं। UKSSSC पेपर लीक मामला इतना बड़ा निकला कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ तक इसके तार जुड़े मिले।