उत्तराखंडराजनीति

ब्रेकिंग: रुड़की मेयर भाजपा से 6 वर्ष के लिए निष्कासित

बीजेपी ने रुड़की मेयर गौरव गोयल का पार्टी पार्षदों के साथ हुआ विवाद अनुशासनहीनता माना था, इसको लेकर उन्हें कई बार कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

रुड़की: बीजेपी ने रुड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। बीजेपी के मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के निर्देश पर ये मेयर गौरव गोयल के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है।

उत्तराखंड: 5 जुलाई तक मौसम का पूर्वानुमान जारी! Yellow Alert

Gov.Job Uttrakhand:- सरकारी भर्ती को लेकर बड़े निर्देश

रुड़की मेयर गौरव गोयल पर आरोप है कि वे पार्टी विरोध गतिविधियों में लिप्त पाए गए हैं। इसीलिए उन पर ये कार्रवाई की गई है। रुड़की मेयर गौरव गोयल लगातार पार्टी विरोध बयान दे रहे थे। साथ ही निगम में उनका पार्टी के पार्षदों के साथ विवाद चल रहा है।

बड़ी ख़बर: उत्तराखंड- इन विभागों के कर्मचारियों की छुट्टी पर लगी रोक

रुड़की मेयर की कुर्सी पर बैठने के बाद से ही गौरव गोयल का बीजेपी पार्षदों के साथ लगातार विवाद चल रहा है। इस वजह से कई बार रुड़की नगर निगम की बोर्ड बैठक भी नहीं हो पाई थी। बीजेपी ने रुड़की मेयर गौरव गोयल का पार्टी पार्षदों के साथ हुआ विवाद अनुशासनहीनता माना था, इसको लेकर उन्हें कई बार कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

Politics: मेरे सिर क्यों 2022 हार का ठीकरा? हरदा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button