उत्तराखंडमौसम

उत्तराखंड: मौसम विभाग ने Yellow Alert किया जारी

उत्तराखंड में गर्मी के चलते पारा काफी चढ़ गया है। भीषण गर्मी और बढ़ते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

देहरादून: देशभर के साथ ही उत्तराखंड में भीषण गर्मी पड़ रही है। जिससे लोगों के पसीने छूट रहे हैं। उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी है। दिनभर खिलने वाली चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से लोग परेशान हैं। उत्तराखंड में गर्मी के चलते पारा काफी चढ़ गया है। भीषण गर्मी और बढ़ते पारे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

Breaking: देहरादून में महिला के मर्डर से इलाके में सनसनी

मौसम विभाग की मानें तो आज मौसम शुष्क बना रहेगा। जिससे लोगों को लू की थपेड़ों का सामना करना पड़ेगा। इसके अलावा तेज झोंकेदार हवाएं भी चल सकती हैं। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

Big Breaking: कानूनगो रिश्वत लेते रंगे हाथ Arrest

मौसम विभाग के मुताबिक, आज भी गर्मी अपना तेवर दिखाएगी। इस बावत मौसम विभाग ने गर्मी का येलो अलर्ट जारी किया है। लिहाजा, लोगों को उमस का सामना करना पड़ेगा। आलम ये है कि दो कदम चलते ही लोगों के हलक सूख रहे हैं। चिलचिलाती धूप के साथ ही गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।

Breaking: दून SSP ने किए इन 8 दरोगाओं के Transfer! देखें सूची

मौसम विभाग के अनुसार आज आसमान साफ रहेगा. जबकि, कुछ स्थानों पर तेज सतही झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना जताई है। साथ ही कहीं-कहीं ऊष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना है। यूं कहें कि आज भी लोगों का धूप की तपिश पीछा नहीं छोड़ेगी। वहीं, तापमान की बात करें तो आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 40°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहेगा।

शुक्रवार को होगी धामी कैबिनेट बैठक! इन प्रस्तावों पर हो सकती है चर्चा

गर्मी और लू से बचाव के उपाय
जब भी आप घर से बाहर जाएं खुद को हाइड्रेटेड रखें, ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं।

अपने साथ पानी की बोतल और छाता जरूर लेकर चलें।

काफी देर तक बाहर धूप और गर्म हवा में घूमने से बचें।

जितनी देर आप गर्म हवा में खुद को एक्सपोज रखेंगे, लू लगने की संभावना उतनी ही ज्यादा बढ़ जाती है।

शरीर के संपर्क में गर्म हवा जितनी अधिक आएगी, उतनी ही जल्दी आप लू के शिकार होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button