उत्तराखंडमौसम

Update: मौसम विभाग ने जारी किया Yellow Alert! रहें सतर्क

At the same time, the Meteorological Department has issued a yellow alert.

देहरादून: उत्तराखंड में मौसम पल-पल बदल रहा है। जहां एक ओर पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं मैदानी क्षेत्र सूरज की तपिश से तप रहे हैं।

बड़ी खबर: उत्तराखंड शिक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! 600 अधिकारियों और कर्मचारियों का रोका वेतन

इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों तथा मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ऊष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है।साथ ही मौसम मुख्य तौर पर शुष्क बना रहेगा।

उत्तराखंड में गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, दिनभर खिलने वाली चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़े लोगों को पस्त कर रहे हैं। तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में लोग भीषण गर्मी से राहत पाने के लिए बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में हुए प्रमोशन! देखिए..

आलम यह रहा कि दो कदम चलते ही राहगीरों के हलक सूख रहे हैं। चिलचिलाती धूप के साथ ही गर्म हवाओं से बचने के लिए लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों तथा मैदानी क्षेत्रों में कहीं-कहीं ऊष्ण लहर की स्थिति रहने की संभावना जताई है।

देहरादून: डॉगी पालने के हैं शौकीन तो पढ़ें यह खबर

बड़ी ख़बर: राजधानी देहरादून में यहां हुई गला घोटकर हत्या

साथ ही मौसम शुष्क बना रहेगा। प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में दिन के समय तेज झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। वहीं मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं तापमान की बात करें तो, आज प्रदेश में अधिकतम तापमान 41°C और न्यूनतम तापमान 25°C रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button