उत्तराखंड

बिग ब्रेकिंग: CM धामी ने किया आपदा कंट्रोल रूम का निरीक्षण

यमनोत्री हाईवे पर डामटा के निकट रिखाउं खड्ड में हुई बस दुर्घटना अब तक 13 शव रिकवर

CM Dhami inspects disaster control room

यमनोत्री हाईवे पर डामटा के निकट रिखाउं खड्ड में हुई बस दुर्घटना अब तक 13 शव रिकवर कर लिए गए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंच गए, जहां वे दुर्घटना और राहत व बचाव कार्यों की जानकारी ले रहे हैं।

Big Breaking: Uttarakhand Board Exam Result to be declared tomorrow

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दिये राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।। यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर डामटा के समीप हुई बस दुर्घटना पर राहत एवं बचाव कार्यों की ली जानकारी।

हादसा: दुर्घटनाग्रस्त हुई HNB गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलसचिव की कार

बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दिये राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने के निर्देश।
यमुनोत्री मार्ग पर डामटा के समीप रविवार को हुई बस दुर्घटना की जानकारी मिलते ही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने बस दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में मारे गये लोगों की आत्मा की शांति तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी ईश्वर से कामना की है। उन्होंने घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था के निर्देश भी जिलाधिकारी उत्तरकाशी को दिए हैं। मुख्यमंत्री ने आपदा कंट्रोल के संचालन व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया तथा ड्यूटी पर तैनात कार्मिकों से भी कंट्रोल रूम के संचालन से सम्बन्धित प्रक्रियाओं की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में यात्रा अपने चरम पर है। सभी जनपदों से आपदा कंट्रोल रूम को 24 घंटे सूचनाएं उपलब्ध कराये जाने के साथ ही जनपदों के आपदा कंट्रोल रूमों को भी और अधिक सक्रिय किये जाने के उन्होंने निर्देश दिए।

दुर्घटनाग्रस्त हुई बस में सवार लोग मध्यप्रदेश के होने के कारण मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से दूरभाष पर वार्ता कर दुर्घटना की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राहत एवं बचाव कार्य तेजी से किये जा रहे है।

मुख्यमंत्री ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को तेजी से राहत व बचाव कार्य करने के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। बताया गया है कि एसडीएम , तहसीलदार बडकोट एसडीआरएफ, पुलिस मौके पर है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button