Big Breaking: होटल एसोसिएशन ने जाम किया यमुनोत्री हाईवे
यमुनोत्री हाईवे पर लग रहा जाम, यात्री हलकान, टैक्सी चालकों ने किया प्रदर्शन
उत्तरकाशी से अनिल रावत की रिपोर्ट :यमुनोत्री में लगातार 1 घंटे से जाम लगा हुआ है जिससे यात्री हलकान हो रहे हैं। आप इस तस्वीर में साफ देख सकते हैं कि किस प्रकार से यमुनोत्री हाईवे पर जाम लगा हुआ है। यमुनोत्री होटल एसोसिएशन हाईवे पर टैक्सी चाल कोनी जाम को लेकर धरना प्रदर्शन किया है।
यमुनोत्री हाईवे पर लग रहे जाम में लगभग 50 टैक्सिया कतार में खड़ी हुई है। आपको बता दें कि इस जाम को लगे हुए लगभग 1 घंटा बीत चुका है। लेकिन अब तक जाम खुलने की सुविधा नहीं हो पाई है जिससे यात्री हलकान हो रहे हैं।
Breaking: स्वास्थ्य विभाग में हुए बंपर ट्रांसफ़र और प्रमोशन
: चार धाम यात्रा के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की बाध्यता व चार धाम में यात्रियों को सीमित संख्या समाप्त करने के लिये अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत ठीक 10 बजे बड़ेथी बायपास गंगोत्री हाईवे पर जाम लगाया।। यमुनोत्री धाम यमुनाघाटी होटल एसोसिएशन ने हाइवे जाम कर दिया है।
होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष शैलेन्द्र सिंह मटूडा ने कहा कि बीच यात्राकाल के मध्य शाशन ने यात्रियों के लिये ऑनलाइन पंजीकरण की व्यवस्था की है जिससे अधीशंखय यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है।पंजीकरण न होने के कारण एडवांस बुकिंग कैंसिल हो रही है।।
हज़ारों यात्री हरिद्वार, ऋषिकेश में लाइन में पंजीकरण के लिये खड़े है।। यात्रा मार्ग के अधिकांश होटल के कमरे खाली रह रहे है।। दीपेंद्र पंवार ने कहा कि लाखों, करोड़ के इन्वेस्टमेंट करने बाद बैंकों की किश्त देनी मुश्किल हो रही है।।
कोरोना काल के 2 साल बाद इस बार यात्रा से अच्छी income की उम्मीद थी लेकिन शाशन के इन अव्यवहारिक निर्णय से सभी को नुकसान पहुचा है।। होटल एसोसिएशन ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की व आक्रोश व्यक्त किया।। जिलाधिकारी के प्रतिनिधि के तौर पर डुंडा SDM मीनाक्षी पटवाल ने आश्वस्त किया कि हमारे होटल एसोसिएशन की मांगों को शाशन सरकार के समक्ष रखा जाएगा।।
इस अवसर पर होटल एसोसिएशन के संरक्षक राजेन्द्र पंवार, सचिव रविन्द्र नेगी, महेश पंवार, बिन्देश कुड़ियाल, प्रकाश भद्री, अजय पुरी, अरविंद कुड़ियाल, धनपाल पंवार, महावीर राणा, आमोद पंवार, दिनेश उप्पल, विशेष जगूड़ी, माधव जोशी, रमेश पैन्यूली, मनोज रावत, शूरवीर चौहान, धीरज सेमवाल, सुरेश राणा, विमल सेमवाल सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।।