उत्तराखंडराजनीतिविधानसभा चुनाव 2022

ब्रेकिंग: ये है विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल! उत्तराखंड में किसकी सरकार?

देहरादून मुकेश कुमार: उत्तराखंड में इस बार किसकी सरकार बनने जा रही है इस बात का पता तो 10 मार्च को चलेगा, लेकिन लोगों के मन में क्या है? किसकी सरकार बनाना चाह रहे हैं और किसे वोट दिया है? ऐसे कुछ सवालों के जवाब राज्य में किए गए एग्ज़िट पोल में पूछे गए हैं। सोमवार शाम को एग्जिट पोल जारी हो गया है। एग्जिट पोल के अनुसार राज्य में बीजेपी की सरकार बन रही है। तो कई पोल में कांग्रेस जीत रही है।

उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के सातवे चरण के मतदान के बाद सभी इलेक्ट्राॅनिक मीडिया से लेकर टीवी चैनल तक चुनाव को लेकर एग्जिट पोल जारी कर रहे हैं। कोई भाजपा तो कोई कांग्रेस और कोई सपा की सरकार उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में बनवा रहे हैं। अन्य राज्यों में कुछ ऐसी ही स्थिति बताई जा रही है। लेकिन, अक्सर चुनाव से पहले जारी होने वाले एग्जिट पोल गलत ही साबित होते रहे हैं।

त्तराखंड में भी कई सर्वे भाजपा और कई कांग्रेस की सरकार बनाने की घोषणा कर रहे हैं। उत्तराखंड राज्य में सीधी टक्कर भाजपा और कांग्रेस में है ही होती रही है। लेकिन, इस बार निर्दलीयों की भूमिका भी अहम हो सकती है। उधर, आम आदमी पार्टी ने भी अपनी सियासी दाल में तड़का लगाने की पूरी कोशिश की है।

एग्जिट पोल चैनल बीजेपी कांग्रेस आप/बसपा अन्य
टीवी-9 भारतवर्ष 31-33 33-35 0-3 0-2
जी न्यूज 26-30 35-40 2-3
न्यूज24-चाणक्य 43 24 3
देशबन्धु 22-28 40-46 0-2 0-2
इंडिया न्यूज-जन की बात 32-41 27-35 01-01 03
एबीपी सी-वोटर 26-32 32-38 0-2 3-7
Times Now-VETO 37 31 1 1

उत्तराखंड में 14 फरवरी को मतदान हुआ था. यहां 70 विधानसभा सीटें हैं. उत्तराखंड में अभी बीजेपी की सरकार हैं. लेकिन उत्तराखंड में हर 5 साल में सरकार बदलती रही है. Aaj tak Exit Poll में उत्तराखंड में इस दफे ये इतिहास टूट सकता है. बीजेपी फिर से सरकार बना सकती है।

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में इस बार 62.5 फ़ीसदी मतदान हुआ है वही भाजपा और कांग्रेस अपनी-अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। इसके अलावा आप ,बसपा व यूकेडी समेत अन्य दलों व निर्दलीय प्रत्याशी भी ताल ठोक रहे हैं। उत्तराखंड की 70 विधानसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल शुरू हो गया है जिसमें विभिन्न एजेंसियों द्वारा सर्वे के माध्यम से संभावित आंकड़े दिखाए जा रहे हैं।

विभिन्न एक्जिट पोल के अनुसार राज्य में इस बार किसकी सरकार बनती दिख रही है। क्या भारतीय जनता पार्टी हर 5 साल में सता परिवर्तन की उत्तराखंड की रवायत को तोड़कर फिर से सरकार बनाएगी या फिर राज्य में सत्ता परिवर्तन होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी ?

एबीपी सी-वोटर के अनुमान के मुताबिक सीटों का आंकड़ा

भाजपा को 26-32 सीटें
कांग्रेस को 32-38 सीटें
आम आदमी पार्टी को 0-2 सीटें
निर्दलीय को 3-7 सीटें

इंडिया न्यूज-जन की बात के मुताबिक राजनीतिक दलों को सीटें
भाजपा को 32-41 सीटें
कांग्रेस को 27-35 सीटें
बसपा को 01 सीट
आप(आम आदमी पार्टी) को 01 सीट
अन्य को 03 सीटें

न्यूज़ इंडिया टारगेट के एग्जिट पोल आंकड़ो पर पर नजर डालें तो

इसमें कांग्रेस और भाजपा में कांटे की टक्कर के बीच कांग्रेस बहुमत में दिखाई दे रही है जिसमें भाजपा को 31 और कांग्रेस को भी 35 आम आदमी पार्टी को 01 तथा अन्य को 3 सीटें दिखाई गई है।

टाइम्स नाउ एग्जिट पोल आंकड़ा
उत्तराखंड – 70 सीट

भाजपा को 37 सीटें
कांग्रेस को 31 सीटें
आप को 1 सीट
अन्य को 1 सीट

टीवी 9 पोलस्ट्रेट के एग्जिट पोल के अनुसार

बीजेपी को 31-33 मिलने वाली है. वहीं कांग्रेस को 33-35 सीटें मिलेंगी. जबकि अन्य को 2 सीटें मिलने का अनुमान है. ऐसे में टीवी9 पोलस्ट्रेट के अनुसार बीजेपी और कांग्रेस के बीच बराबर का मुकाबला है।

इंडिया टुडे एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक बीजेपी 36-46 कांग्रेस 20- 30 अन्य 4-9
जी न्यूज़ डिसीजन बाक्स के मुताबिक
भाजपा- 26- 30
कांग्रेस- 35- 40

अन्य -3- 6

आपको बता दें कि इससे पहले पश्चिम बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, महाराष्ट्र, हरियाणा हुए विधानसभा चुनावों में सीटों का अनुमान लगाने में एग्जिट पोल फेल हुए थे। ऐसे में सभी लोगों को इन पर भरोसा करने की बजाय दस मार्च का इंतजार जरूर करना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button