नहीं रहे एक्टर मनोज कुमार, देशभक्ति फिल्मों का सितारा बुझा, 87 की उम्र में ली अंतिम सांस

Actor Manoj Kumar is no more, the star of patriotic films is no more, breathed his last at the age of 87
भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 4 अप्रैल की सुबह ये खबर आई। मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। मनोज कुमार, जिन्हें ”भारत कुमार” के नाम से भी जाना जाता था।
मनोज कुमार अपनी देशभक्ति फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। “मेरे देश की धरती सोने उगेल” और ”भारत की बात सुनाता हूं” जैसे गानों से देश का बच्चा-बच्चा इन्हें पहचानता है। अपने इन्ही देशभक्ति गानों की वजह से मनोज कुमार ने खुद को भारत कुमार का खिताब दिलाया और बॉलीवुड में फिल्मों की एक नई शैली की शुरुआत की, जिसमें देशभक्ति सिनेमा, जिसमें राष्ट्रवाद और सामाजिक मुद्दे शामिल थे।
मनोज कुमार का जन्म 24 जुलाई 1937 को भारत की आजादी से पहले हरिकृष्ण गिरि गोस्वामी के रूप में पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिम सीमांत प्रांत के लाहौर के एबटाबाद में हुआ था। विभाजन के बाद वह अपने परिवार के साथ दिल्ली के एक शरणार्थी शिविर में पले-बढ़े।
भारतीय सिनेमा में मनोज कुमार के योगदान के लिए 1992 में पद्मश्री और 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।