राव नरेंद्र बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान

राव नरेंद्र बने हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान।
भूपेंद्र सिंह हुड्डा विधायक दल के नेता।
धर्मपाल वर्मा
चंडीगढ़।
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने एक महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए हरियाणा के पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी ने हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को फिर से विधायक दल के रूप में स्वीकार किया है। पार्टी के यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
इस बारे में पार्टी के महासचिव संगठन केसी वेनू गोपाल ने आज ही एक पत्र जारी करके इस आशय की घोषणा की है।
हमने अपनी पड़ताल के बाद कुछ दिन पहले ही इस बात के संकेत दिए थे कि राहुल गांधी और पार्टी संगठन हरियाणा में जातीय समीकरणों को साधने के लिए गैर जाट और ओबीसी के अलावा दक्षिणी हरियाणा को प्रतिनिधित्व देते हुए पूर्व मंत्री राव नरेंद्र सिंह को प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष और जाट समुदाय को प्रतिनिधित्व देने के लिए भूपेंद्र सिंह हुड्डा को विधायक दल का नेता बनाने जा रही है। वैसे तो यह फैसला 25 सितंबर से पहले तक हो जाना था परंतु बाद में कुछ कारणों से इसमें देरी हुई।
परंतु इस बारे में आज पत्र जारी कर दिया गया है। कांग्रेस आलाकमान ने इस फैसले से यह संकेत दे दिया है कि पार्टी हरियाणा के संगठन के मामले में भी बैलेंस बनाकर चलना चाहती है।