विविधवीडियोहल्ला बोल

अलर्ट: कीव पर बढ़ा खतरा! आज ही छोड़ दें कीव! भारतीयों को दिए निर्देश

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अब अपने छठे दिन में प्रवेश कर चुकी है। अब भी रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव पर बमबारी कर रही है, रूसी जवान अब कीव से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर बताए जा रहे हैं। दोनों लगातार एक दूसरे को नुकसान पहुंचाने का दावा कर रहे हैं। युद्ध को खत्म करने के लिए रूस-यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बातचीत जल्द होगी।

जंग के बीच गूगल ने बड़ा फैसला लिया है। इसमें RT,  Sputnik के यूट्यूब चैनल को ब्लॉक कर दिया गया है।

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस लगातार आक्रमक हो रहा है। कल रात से ही यूक्रेन की राजधानी कीव पर मिसाइल दागे जा रहे हैं। यूक्रेन और रूस के मध्य छिड़ा विवाद अब भयावह रूप ले रहा है। तमाम प्रयासों के बावजूद रूस (Russia) पीछे हटने को तैयार नहीं है और लगातार हमले कर रहा है। दोनों देशों के अब तक कई नागरिकों और सैनिकों की जान जा चुकी है। लेकिन फिर भी युद्धविराम के संकेत नहीं मिल रहे हैं।

उत्तराखंड/-रिश्ता शर्मसार: पिता ने विवाहित बेटी के साथ किया दुष्कर्म

अब जानकारी मिली है कि मास्को का अगला निशाना यूक्रेन (Ukraine) की राजधानी कीव (Kiev) है। रूसी सेना ने कीव को चारों तरफ से घेर लिया है, जिससे देश में स्थिति और ज्यादा तनावपूर्ण हो गई है। कीव की सड़कों पर शनिवार की सुबह तब लड़ाई छिड़ गई, जब रूसी सैनिकों ने राजधानी में घुसपैठ कर दी। एसोसिएटेड प्रेस ने बताया कि स्थानीय अधिकारियों ने नागरिकों को अपने-अपने घरों के अंदर रहने और सावधानी बरतने की सलाह दी है।


बिग ब्रेकिंग: देहरादून के डोईवाला में दर्दनाक सड़क हादसा! दो की मौतकीव में सभी सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। इस समय सड़कों पर सिर्फ आर्मी की गाड़ियां, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड के वाहन ही नजर आ रहे हैं। राजधानी के चारों ओर रूसी सेना ने मोर्चाबंदी कर रखी है। रूसी सैनिकों ने जिन इलाकों में बैरिकेडिंग कर रखी है। उनमें बुका (उत्तर पश्चिम), ओबोलोन (उत्तर), इवान कीव (ईस्ट) और वासिल्किव (दक्षिण) शामिल हैं।

खतरे को देखते हुए भारतीय दूतावास ने सभी भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। एडवाइजरी में सभी भारतीयों को आज ही कीव खाली करने के निर्देश दिए गए हैं। उनसे कहा गया है जिसे जो साधन मिले, वो लेकर कीव खाली कर दे. बता दें कि कीव में रूसी सैनिक सोमवार रात से ही लगातार बम और मिसाइल से हमला कर रहे हैं। कीव पर कब्जे के लिए रूस काफी आक्रमक हो गया है। लगातार होते हमलों से खतरा बढ़ गया है। यही वजह है कि भारतीय दूतावास ने आनन-फानन में एडवाइजरी जारी की है।

ब्रेकिंग: सचिवालय में यह अफसर रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

बता दें कि बढ़ते खतरे और कुछ भारतीयों पर यूक्रेनी पुलिस द्वारा मारपीट की घटना सामने आने के बाद रूस ने भी एक एडवाइजरी भारतीय स्टूडेंट्स के लिए जारी की थी। इसमें कहा गया था कि जो भारतीय यूक्रेन में फंसे हैं, वो रूसी सैनिक से संपर्क करें। रूसी सैनिक उन्हें हर संभव मदद पहुंचाएगी और सुरक्षित यूक्रेन से बाहर निकलने में मदद करेगी। रूस की ओर से जारी एडवाइजरी में और भी बातें बताई गईं हैं।

बता दें कि यूक्रेन में फंसे भारतीयों के लिए लगातार कोशिशें हो रही हैं। भारत सरकार ऑपरेशन गंगा नाम से अभियान चला रही है। इस अभियान को सही से और जल्दी अंजाम तक पहुंचाया जा सके, इसके लिए सरकार ने कल अपने 4 केंद्रीय मंत्रियों को भी यूक्रेन के पड़ोसी देशों में जाकर रास्ता निकालने के लिए भेज दिया था। ये सभी मंत्री इन देशों में विशेष दूत के रूप में जाएंगे और फंसे हुए भारतीयों को निकालने की कोशिश करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!