अपराधउत्तराखंड

उत्तराखंड : पुलिस ने किया देह व्यापार का खुलासा! एक युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड : पुलिस ने किया देह व्यापार का खुलासा! एक युवक गिरफ्तार

तीन पीड़ित युवतियों को पुलिस ने कराया रिहा
मोबाइल फोन से बरामद हुई कई कालगर्ल के नंबर
रायवाला और हरिपुरकलां से जुडे है कारोबार का तार

रायवाला से महेश पंवार :  रायवाला पुलिस ने रायवाला में देह व्यापार का धंधा संचालित करने वाले एक युवक को गिरफ्तार किया है। युवक के पास से पुलिस ने तीन पीड़ित युवतियों को रिहा कराकर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।

यहां दीमक ने चखा नोटों का स्वाद ! चट कर गई लाखों

पुलिस ने युवक के पास से कई आपत्ति जनक वस्तुएं भी बरामद की है। युवक होटल की आढ़ में जिस्म फरोसी का धंधा संचालित कर रहा था। युवक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

बिग ब्रेकिंग : बहुचर्चित अभियुक्त दीपक मित्तल के पिता अरेस्ट
जानकारी देते हुए प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली ने बताया कि रायवाला क्षेत्र में देह व्यापार का धंधा संचालित होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस टीम ने रायवाला बाजार स्थित विष्ट रेस्टोरेंट में छापेमारी की!

ब्रेकिंग: इन जिलों में NIA की रेड! गन डीलर अरेस्ट

इस दौरान जिस्म फरोशी का कारोबार चलाने वाले आनन्द सिंह पुत्र जय सिंह निवासी ग्राम-उदयपुर थाना-थराली जनपद चमोली, वर्तमान पता बिष्ट फैमली रेस्टोरेट को गिरफ्तार लिया गया। तालाशी लेने पर युवक के पास से कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुई। युवक के मोबाइल फोन से कई काॅल गर्ल के नंबर भी बरामद हुए है।

बड़ी ख़बर : उत्तराखण्ड को मिली रेलवे की बड़ी सौगात

पुलिस ने युवक के कब्जे से तीन पीडित युवतियो को जिस्म फरोशी के धन्धे से रिहा करवाया और उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। युवक के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधि0 के तहत मुदकमा दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

होशियार सिह पंखोली ने बताया कि आरोपी युवक के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। टीम में प्रभारी निरीक्षक होशियार सिह पंखोली, नि0 कैलाश चन्द्र जोशी, दीपक ध्यानी, जशवन्त सिह, म0उ0नि0 नमिता सैनी आदि शामिल रहे।

हरिपुकलां और रायवाला से जुड़े है कारोबार के तार
रायवाला : पुलिस ने कार्रवाही करते हुए जिस्म फरोसी के धंधे का पर्दाफाश किया है। जांच के दौरान पुलिस को आरोपी आनन्द सिंह पुत्र जय सिंह के फोन से दर्जनों काॅलगर्ल के नंबर मिले है। जिनमें से कई नंबर रायवाला क्षेत्र की महिलाओं के हैं जो जिस्म फरोसी के धंधे में संलिप्त है।

इतना ही नही इस गोरखधंधे के तार हरिपुरकलां क्षेत्र तक जुड़े है। जिस्म फरोसी के धंधे में संलिप्त महिलाएं हरिपुरकलां क्षेत्र में होटल की व्यवस्था खुद कराती है। वहीं पुलिस की कार्यवाही के बाद क्षेत्र के कई संदिग्ध होटल संचालकों में हडकंप मचा हुआ है। रायवाला क्षेत्र में भी कई होटल हैं जिनमें इस तरह की गतिविधियों को लेकर चर्चाओं में रहते है।

देह व्यापार के इस धंधे को चला रही महिलाएं ग्राहक को सोशल मीडिया के माध्यम से पहले फोटो भेजती है और फिर युवती के दाम बताए जाते हैं। युवती का चयन होने के बाद ग्राहक से एडवांस में पैसे ले लिए जाते है। उसके बाद ही युवती को भेजा जाता है। आरोपी के फोन से क्षेत्र की कई युवतियों की फोटो मिली हैं, जो उसने छिपाकर खींची हुई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!