
देहरादून: प्रदेश सरकार ने दो स्पोर्ट्स स्टेडियमों और एक स्टेडियम की दर्शक दीर्घा के नए नामकरण कर दिए हैं। उधम सिंह नगर के रूद्रपुर स्पोर्टस स्टेडियम का नाम अब मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा। जबकि उधम सिंह नगर के ही स्पोर्ट्स स्टेडियम खेमपुर का नाम अब श्रद्धेय राजा जगतदेव सिंह जी स्पोर्ट्स स्टेडियम होगा।
इसके अलावा पिथौरागढ़ के सुरेंद्र सिंह वाल्दिया स्पोर्टस स्टेडियम की एक दर्शक दीर्घा का नाम हरिदत्त कापड़ी दर्शक दीर्घा होगी। शासन की ओर से इस संबंध में जीओ जारी कर दिया गया है।