उत्तराखंडमनोरंजनवीडियो

बच्चों को उपहार भेंट कर मनाया जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस

मसूरी से वरिष्ठ संवाददाता सतीश कुमार की रिपोर्ट :मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत थानी गांव में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत द्वारा बच्चों को उपहार भेंट कर पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस मनाया। इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है और आज पूरे देश में उनका जन्म दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा भारत के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है जिसे भुलाया नहीं जा सकता है रावत ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू ने बिखरे हुए भारत को एक करने साथ ही आधुनिक भारत बनाने में सराहनीय कार्य किया।

अवसर पर नगर निगम पार्षद सुशांत बोरा ने कहा कि मसूरी विधानसभा में जगह-जगह पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और बच्चों को उपहार भेंट किए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि चाचा नेहरू का बच्चों के प्रति बेहद प्रेम रहा है।

कांग्रेस महासचिव गोदावरी थापली ने पंडित जवाहरलाल नेहरू द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताते हुए कहा कि भारत को आधुनिक बनाने में पंडित जवाहरलाल नेहरू का योगदान अविस्मरणीय है और संपूर्ण भारत उनके द्वारा किए गए कार्यों के लिए सदैव उन्हें याद करता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button