तो क्या धामी सरकार बदलेगी पूर्व CM त्रिवेंद्र रावत का फैसला

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है यह बड़ी खबर मुख्यमंत्री कार्यालय से सामने आ रही है जहां खबर है कि शाम होते-होते पुष्कर सिंह धामी सरकार कोई बड़ा फैसला लेने जा रही है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या देवस्थानम बोर्ड भंग करने का फैसला धामी सरकार ने तय कर लिया है या इसके अलावा कोई और बड़ा फैसला धामी सरकार की ओर से किया जा सकता है।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा उत्तराखंड में लागू किए गए देवस्थानम बोर्ड के अब दिन लदने जा रहे हैं, वर्तमान में खबर है कि धामी सरकार इस बोर्ड को भंग करने जा रही है, अब देखना होगा कि कितनी जल्दी और कितने तय समय पर इस बोर्ड को भंग किया जा सकेगा इस बोर्ड को लेकर के चारों धामों में तीर्थ पुरोहितों से लेकर के हक हकूक धारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है।
आगामी 2022 के चुनाव को देखते हुए सरकार इस देवस्थानम बोर्ड को भंग करने जा रही है, सूत्रों के अनुसार प्राप्त जानकारी से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि जल्द ही इस बोर्ड को भंग किया जा सकता है। पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के फैसले को बदला जा सकता है।
हालांकि देवस्थानम बोर्ड के भंग होने को लेकर अटकलें इसलिए भी ज्यादा है क्योंकि केंद्र सरकार ने कृषि कानून वापस लेने की घोषणा के बाद आज केंद्रीय कैबिनेट से उसको मंजूरी भी कर दी है। जिसके बाद अब नजरे उत्तराखंड सरकार के आने वाले फैसले पर है।