उत्तराखंड

BJP नेता की माता का निधन, भाजपाईयों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

Gaurav Gupta /-पन्तनगर/बिजनौर : ऊधम सिंह नगर जिले के पूर्व भाजपा जिला उपाध्यक्ष मुनेश वाल्मीकि की माता कुन्ता देवी के निधन होने पर भाजपाईयों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है। मुनेश वाल्मीकि की माता का निधन उनके पैतृक गांव कालाखेड़ी नगीना जिला बिजनौर में शनिवार सुबह 9 बजे हुआं जहां शोक व्यक्त करने वालो का तातां लगा हुआं है!

ब्रेकिंग उत्तराखंड : विभिन्न विभागों में आई भर्ती! ऐसे करें आवेदन

मुनेश वाल्मीकि की 85 बर्षीय माता कुन्ता देवी का निधन हृदय गति रूकने से हुआ बताया जा रहा वो बीते कुछ दिनों से बीमार चल रही थी वह धार्मिक व सामाजिक विचारों की शांत स्वभाव की महिला थी तथा धार्मिक व सामाजिक कार्यो में उनकी गहरी रूचि थी।
उनके निधन पर केंद्रीय रक्षा राज मंत्री अजय भट्ट,ऊधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष कमल जिंदल,रूद्रपुर विधायक शिव अरोड़ा,किच्छा के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,भाजपा अनुसूचित मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र बाल्मीकि,मुरादाबाद जिला अध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान,बिजनौर के जिला अध्यक्ष भूपेन्द्र चौहान,पूर्व दर्जा राज्य मंत्री संतोष गौरव,पूर्व जिला अध्यक्ष विवेक सक्सेना ,अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र तेसवर,राजेन्द्र श्रर्मिक सहित कई भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्ति किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button