उत्तराखंड

लालकुआं: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई! दो वाहनों को किया सीज

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: तराई पूर्वी वन प्रभाग डौली रेंज के क्षेत्र अन्तर्गत वन विभाग कि टीम ने अवैध लकड़ियों के साथ दो वाहनों को पकड़ा है। इससे वन तस्करों में हड़कंप मच गया है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में वन माफिया के इतने बड़े स्तर पर सक्रिय होने की भी पुष्टि हो गई है। बताते चले कि वन विभाग लकड़ियों की तस्करी पर लगाम लगाने की चाहे जितनी भी कोशिश क्यों ना कर ले, लेकिन वन तस्करों के हौसले बुलंद हैं।

यहां तराई पूर्वी वन प्रभाग डौली रेंज के अन्तर्गत अलग अलग सीमांत क्षेत्रों से वन विभाग की टीम ने वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी के नेतृत्व में मुखबिर कि सूचना पर साल कि अवैध लकड़ियों से लदी पिकअप और खैर कि अवैध लकडिय़ों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़ी हैं। हालांकि लकड़ी तस्कर मौके से फरार हो गए है। इधर वन क्षेत्राधिकारी अनिल जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी संदीप कुमार के निर्देशन में डौली रेंज वन विभाग द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसी अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर आज प्रातः 5 बजे डौली वन रेंज की टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस कार्रवाई में टीम ने अलग अलग जगहों से साल की अवैध 11 गिल्टों से लदी पिकअप और खैर कि 15 गिल्टों से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ा है। वही तस्कर मौके से फरार हो गए हैं। उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने पकड़ी गई लकड़ियों और दोनों वाहनों को जब्त कर उन्हें सीज कर दिया है।

उन्होंने बताया कि वन विभाग की टीम ने छापेमारी में लगभग बेशकीमती खैर और साल अवैध 26 लट्ठे बरामद किए हैं। जिनकी किमत 5 से 6 लाख रूपये है उन्होंने बताया कि फरार तस्करों का पता लगाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन विभागीय टीम द्वारा फरार वन तस्करों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

इस दौरान टीम में वन दरोग़ा दिनेश पंत , वन दरोग़ा शिव सिंह डांगी , वन दरोग़ा मेनेज़र सिंह राणा , वन दरोग़ा दिनेश तिवारी , वन आरक्षी चंद्र शेखर भट्ट , सामयिक कर्मी अर्जुन सिंह , मनोहर जोशी , हेमू , शाहिद बेग आदि थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button