खुरियाखत्ता में कार्रवाई कर पुलिस ने नौ जुआरियों को किया गिरफ्तार

लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट : लालकुआ कोतवाली पुलिस नेनिकटवर्ती बिन्दूखत्ता क्षेत्र के खुरियाखत्ता में कार्रवाई करते हुए नौ जुआरियों को गिरफ्तार किया। पुलिस को उनके पास से 16680 रुपए बरामद हुए।
बताते चले कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी निर्देशन में जिले भर में इन दिनों जुआरियों व सटोरियों के खिलाफ पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है इसी के चलते कोतवाली पुलिस ने बिन्दूखत्ता गांव खुरियाखत्ता स्थित झोपड़ी से नौ जुआरियों को पकड़ा।
इधर कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम उक्त स्थान पर पहुंची जहां पुलिस झोपड़ी में जुआ खेल रहे लोगों को रंगेहाथों पकड़ लिया उनके पास से 16680 रुपए बरामद किए गए।
इधर पुलिस पुछताछ में पकड़े गये लोगों ने अपने नाम मोहन सिंह नेगी,पदम सिंह मेहरा, खड़क सिंह ,ईश्वर सिंह नेगी,नदा बल्लभ ,मान सिंह ,उमेश सिंह मेहरा, महिपाल सिंह पाड़ा, इंन्द्रा सिंह धनिक निवासी बिन्दूखत्ता बताया वही पकड़े गये लोगों के खिलाफ पुलिस ने धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत शुरू कर दी है।
इधर पुलिस टीम में मुख्य रूप से कोतवाल संजय कुमार, वरिष्ठ उप निरीक्षक हरीश पुरी, उपनिरीक्षक मनोज चौधरी,कमल बिष्ट, दयाल नाथ,राजेश कुमार, राजेन्द्र मेहरा बारू सिंह मौजूद थे।