उत्तराखंड

किच्छा: भाजपा नगर मंडल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उन्हें नमन किया

किच्छा: भाजपा नगर मंडल ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती पर उन्हें नमन किया

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

किच्छा। भारतीय जनता पार्टी किच्छा नगर मंडल द्वारा आवास विकास में आयोजित लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की 300वीं जयंती कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजेश शुक्ला एवं मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने दीप प्रज्वलित कर एवं अहिल्याबाई होल्कर जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।

पूर्व विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर भारतीय इतिहास की उन महान स्त्रियों में से हैं जिन्होंने नारी नेतृत्व, धर्म, सेवा और सुशासन की एक मिसाल कायम की। उन्होंने एक ऐसे युग में शासन किया जब महिलाओं का सार्वजनिक जीवन में स्थान सीमित था, फिर भी उन्होंने अपने अद्भुत निर्णय, न्यायप्रियता और धार्मिक कार्यों से पूरे देश को दिशा दी। अहिल्याबाई होल्कर, 18वीं शताब्दी की महान मराठा शासिका थीं, जिन्होंने मालवा की राजधानी इंदौर से शासन किया। उनका कार्यकाल न केवल सुशासन के लिए जाना जाता है, बल्कि उनके द्वारा देशभर में किए गए धार्मिक स्थलों के पुनर्निर्माण और जीर्णोद्धार के लिए भी प्रसिद्ध है। उन्होंने काशी, गया, अयोध्या, द्वारका, बद्रीनाथ, रामेश्वरम, सोमनाथ, और हरिद्वार जैसे प्रमुख तीर्थस्थलों पर मंदिरों, घाटों, धर्मशालाओं और कुओं का निर्माण कराया। काशी के विश्वप्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण भी अहिल्याबाई होल्कर के ही संरक्षण में हुआ था। राजनीतिक सत्ता उनके लिए एक साधन मात्र थी, जिसे उन्होंने जनता की सेवा, धर्म की रक्षा और संस्कृति के संरक्षण में लगाया। वे सादा जीवन, अनुशासन और धर्मपरायणता की प्रतीक थीं। उन्होंने न केवल प्रशासनिक दृष्टि से इंदौर राज्य को समृद्ध किया, बल्कि पूरे देश में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना का संचार किया।

मंडल अध्यक्ष गोल्डी गोराया ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर का जीवन आज की पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। उनका त्याग, सेवा भाव, और राष्ट्र-धर्म के प्रति समर्पण हम सबके लिए मार्गदर्शन का कार्य करता है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता ठाकुर संजीव सिंह, मंडल महामंत्री मुकेश कोली, वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र चौधरी, राजकुमार कालरा, श्याम सुंदर बिष्ट, ओम तनेजा, प्रकाश पंत, कविता मान, मधु गुप्ता, सुनीता गंगवार, प्रकाश अरोड़ा, देवेंद्र शर्मा, मलकीत सिंह, निखिल दीक्षित, संदीप गोयल, विनोद कोली, राजकुमार कोली, रमन कोली, महेंद्र गुप्ता, अमरनाथ कश्यप, केतन कालरा , चंदन जायसवाल समेत नगर के भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, महिलाओं और युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी रही। सभी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!