उत्तराखंड

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रूद्रप्रयाग द्वारा 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर लघु उघमी प्रशिक्षण मे प्रतिभाग कर रही है 35 महिलायें

ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रूद्रप्रयाग द्वारा 35 दिवसीय जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर लघु उघमी प्रशिक्षण मे प्रतिभाग कर रही है 35 महिलायें

रिपोट हरीश चन्द्र

खबर है रुद्रप्रयाग जिले से आपको बता दे कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग द्वारा पुराने विकास भवन मे जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर लघु उघमी का प्रशिक्षण किया जा रहा है जिसमे 35 महिलाओ को ब्यूटी पार्लर सम्बंधित काम सिखाया जा रहा है वही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग सदस्य भूपेंद्र सिंह रावत ने बताया कि यह प्रशिक्षण 3 जून से 7 जुलाई तक चलेगा जिसमे 35 महिलाओ को सुबह 9.30 से 5.30 तक ब्यूटी पार्लर सम्बंधित सारे काम सिखाये जाते है जेसे फेसियल थ्रेडिंग आदि कामों को किया जाता है उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक वर्ष उत्तराखंड सरकार द्वारा 60 से ऊपर ऐसे प्रशिक्षण दिये जाते है जिसमें से एक ब्यूटी पार्लर को भी किया जाता है।

सदस्य रावत ने कहा कि ब्यूटी प्रैक्टिशनर प्रशिक्षण मे प्रतिभाग कर रही 35 महिलाओ को रहने खाने व प्रशिक्षण सम्बंधित सभी प्रकार की सामाग्री सब सरकार द्वारा नि शुल्क रुप से किया जा रहा है वही ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग में जूनियर ब्यूटी प्रैक्टिशनर मे नीता नदंन द्वारा सभी महिलाओ को ब्यूटी पालर काम सिखाया जा रहा है वही नीता नदंन ने बताया कि इस ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण में रूद्रप्रयाग जिले की 35 महिलाओ को ब्यूटी पार्लर का कोर्स कराया जा रहा है जिसमें ब्यूटी पार्लर से संबंधित हर काम इन महिलाओं को सिखाया जा रहे हैं जैसे की फेशियल थ्रेडिंग करना आदि कामों को सिखाया जाता है नीता नंदन ने बताया कि इस प्रकार के प्रशिक्षण से करने से इन महिलाओं को आगे जाकर काफी फायदा होगा साथी कुछ सीखने को भी मिलेगा कहा कि जैसे प्रशिक्षण में केदार घाटी के कोटमा कालीमठ आदि विभिन्न गांव से महिलाएं प्रतिभाग कर रही हैं।

इस प्रशिक्षण के करने से कहीं महिलाएं अपने गांव या बाजार में ब्यूटी पार्लर की दुकान या किसी पार्लर में लग सकते हैं जिससे वह स्वयं अपना रोजगार कर सकते हैं यह प्रशिक्षण ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग व उत्तराखंड सरकार द्वारा निशुल्क रूप से किया जा रहा है उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग द्वारा प्रत्येक वर्ष लगभग 60 से ऊपर के प्रशिक्षण कराए जाते हैं जिससे रोजगार अवसर मिल जाता है प्रशिक्षण में कालीमठ की कुसुम, कोटमा की रुब्बी,कुसुम,सुमन, द्वारा अच्छा काम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!