
लालकुआं से मुकेश कुमार की रिपोर्ट: बीते दिनों हुई कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा को लेकर एक और जहां कांग्रेस उत्साहित हैं तो वहीं सूबे में सत्तारूढ़ भाजपा कांग्रेस की इस परिवर्तन यात्रा को गुटों की यात्रा बताकर इसे फ्लोप करार दे रही है। इसी के चलते भाजपा के वरिष्ठ नेता दिनेश खुल्बे ने कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा पर चुटकी लेते हुए कहा कि बीते दिनों जो कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा निकलती वहां परिवर्तन यात्रा नहीं बल्कि गुटों की यात्रा थी।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता लोगों की भीड़ जुटाने के लिए गुटों में दिखाई दिये सब पैसे देकर जुटाई गई भीड़ थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की रैली में सभी बाहरी क्षेत्रों से बुलाये गये लोग थे ना की लोकल के उन्होंने कांग्रेस की इस परिवर्तन यात्रा को फ्लोप बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बरसाती मेंढक की तरह है जो चुनाव के आते ही बाहर निकल पड़ी है। उन्होंने कहा कि जनता कांग्रेस के झूठी बातों में आने वाली नहीं है उन्होंने कहा कि 2022 में भाजपा की पुनः सरकार बनेगी।
इधर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरेंद्र बोरा ने भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि भाजपा कांग्रेस की लोकप्रियता को देखते हुए हैं बौखला गई है उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में महंगाई ,बेरोजगारी भ्रष्टाचार तथा विकास कार्य ना होने से जनता त्रस्त हैं उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली प्रदेश कि भाजपा सरकार आज लोगों को बेहतर चिकित्सा शिक्षा देने के मामले में पूरी तरह फेल है। उन्होंने कहा कि जनता भाजपा की करनी और कथनी को जान चुके हैं तथा लोगों का मन परिवर्तन का है उन्होंने कहा कि इस बार 2022 में प्रदेश में बड़ा परिवर्तन होगा और कांग्रेस की सरकार बनेगी