
डोईवाला- (आशीष यादव) हिमाचल व अन्य प्रदेशों के उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर डोईवाला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी कर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हिमाचल प्रदेश में उप चुनाव की जीत का जश्न मनाया।
परवा दून जिला कांग्रेस कार्यालय डोईवाला में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनोज नोटियाल और नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर खत्री के नेतृत्व में हिमाचल प्रदेश में हुए उप चुनाव में भाजपा को हराकर जीती एक लोकसभा और तीन विधान सभा सीटों की जीत का जश्न मनाया।
कांग्रेस की जीत से कॉंग्रेस को संजीवनी मिली है। उत्तराखंड में अगले साल 2022 में होने जा रहे विधान सभा चुनाव में कांग्रेस को भी जीत दिखाई देने लगी है। इसलिए हिमाचल की जीत पर उत्तराखंड के कांग्रेस नेताओं में भारी उत्साह हैं।
कांग्रेस नेता मनोज नोटियाल और नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजवीर खत्री ने कहा की महंगाई के कारण आम जनता तरस्त है, और भाजपा को सबक सिखाने के लिए जनता चुनाव का इंतजार कर रही है। जबकि महिला कांग्रेस नेत्री सोनिया कुरैशी ने कहा की महंगाई ने आज रसोई का बजट बिगाड़ दिया, और दीपावली भी महंगाई के कारण फीकी है। लोग ओर अब लोग कोंग्रेस की तरफ आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।
इस दौरान भारत भुषण कौशल, गोपाल शर्मा, अजय रावत, इल्यास अली, संगीता तौमर, नवनीत, बलवीन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे.