
काशीपुर : थाना कुण्डा क्षेत्र के गोविन्द कालोनी वहद ग्राम सरवरखेड़ा में कुछ दिनो से अनैतिक व्यापार (जिस्मफरोशी) से सम्बन्धित सूचना प्राप्त हो रही थी। जिस पर पुलिस द्वारा उक्त सूचना पर विश्वास कर तत्काल मुखबिर मामूर किये गये। उच्चाधिकारीगणों को अवगत कराया गया। जिसमे सोमवार को सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर अक्षय प्रहलाद कोंडे के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर गोविन्दपुर ग्राम सरवरखेड़ा में मकान में दबिश दी गयी।
आधार पर कारण गिरप्तारी बताते हुये अन्तर्गत धारा 3/4/5/8 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के अन्तर्गत समय 14.30 बजे गिरफ्तार किया गया। मौके से जिस्मफरोशी से सम्बन्धित सामग्री बरामद की गयी। जिस्मफरोशी का धन्धा चलाने वाली अफरोज जहाँ, दानिश को मुकदमा वाला में वांछित किया गया।
इस दौरान पुलिस टीम में अक्षय प्रहलाद कोंडे सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी काशीपुर, SO अरविन्द चौधरी थानाध्यक्ष कुण्डा जिला ऊधमसिंहनगर, उपनिरीक्षक अशोक फर्त्याल थाना कुण्डा जिला ऊधमसिंहनगर, उपनिरीक्षक सुप्रिया नेगी थाना कुण्डा जिला उधम सिंह नगर, उपनिरीक्षक अर्जुन सिंह थाना कुण्डा जिला उधम सिंह नगर, कांस्टेबल 455 नीरज बिष्ट थाना कुण्डा जिला ऊधमसिहनगर, कांस्टेबल 575 त्रिलोक सिंह थाना कुण्डा जिला ऊधमसिहनगर, कांस्टेबल 478 अमित कुमार थाना कुण्डा जिला ऊधमसिहनगर, म0कानि0 775 लोकेश देवी थाना कुण्डा जिला ऊधमसिहनगर, कानि0 दीपक कुमार, हो0गा0 चेतन चौहान आदि उपस्थित रहे।