नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने दिल्ली में संभाला पदभार, शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार।

नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य ने दिल्ली में संभाला पदभार, शीर्ष व प्रदेश नेतृत्व का जताया आभार।
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
दिल्ली/हल्द्वानी- उत्तराखण्ड भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद दिनेश आर्य ने आज दिल्ली में राज्यसभा सदस्य के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण कर लिया। औपचारिक प्रक्रिया पूरी करने और पद की जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के साथ-साथ प्रदेश नेतृत्व के प्रति भी हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने के लिए वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगे।
उन्होंने कहा कि संसद के उच्च सदन में उत्तराखण्ड से जुड़े जनहित के मुद्दों, क्षेत्रीय विकास, बुनियादी सुविधाओं और आम लोगों की आकांक्षाओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने जोर देते हुए कहा कि वे राज्य और देश के हितों को सर्वोपरि रखते हुए अपनी संसदीय जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।
इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों ने उम्मीद जताई है कि उनके लंबे अनुभव, सांगठनिक नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के संकल्प से राष्ट्रहित तथा लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक मजबूती मिलेगी।
उनका का मानना है कि राज्यसभा में उनकी सक्रिय उपस्थिति से उत्तराखण्ड की आवाज को और सशक्त मंच मिलेगा। इधर दिनेश आर्य के राज्यसभा सदस्य के रूप में पदभार संभालने की खबर के बाद समर्थकों और भाजपा कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल देखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें उज्ज्वल, सफल, प्रेरणादायी और जनकल्याणकारी संसदीय कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।



