उत्तराखंड

डॉ. ढाल सिंह बिसेन संभालेंगे उत्तराखंड के राज्यपाल का पद, जल्द ग्रहण करेंगे कार्यभार

उत्तराखंड के नए राज्यपाल होंगे डॉ. ढाल सिंह बिसेन, विधायक से कैबिनेट मंत्री और सांसद तक का सफर

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ. ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। 14 मई 1952 को सिवनी जिले के पिपरिया गांव में जन्मे डॉ. बिसेन आयुर्वेद और होम्योपैथी के चिकित्सक रहे हैं। उन्होंने विधायक, कैबिनेट मंत्री और सांसद के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। अब उन्हें उत्तराखंड के राज्यपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मध्य प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व सांसद डॉ.ढाल सिंह बिसेन को उत्तराखंड का नया राज्यपाल नियुक्त किया गया है। आयुर्वेद-होम्योपैथी चिकित्सा के माहिर डॉ.बिसेन किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। वह जल्द अपना कार्यभार संभालेंगे।

मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के पिपरिया गांव में 14 मई 1952 को जन्मे डॉ.ढाल सिंह बिसेन पेशे से आयुर्वेद एवं होम्योपैथी के चिकित्सक रहे हैं। चिकित्सा क्षेत्र से निकलकर उन्होंने राजनीति में लंबा और सफर तय किया है। वे मध्य प्रदेश की राजनीति के एक स्थापित स्तंभ रहे हैं। डॉ.बिसेन ने वर्ष 1990 में पहली बार विधायक बनने के बाद 1993, 1998 और 2003 में भी विधानसभा चुनावों में जीत दर्ज की।

इस दौरान उन्होंने वर्ष 2003 से 2005 तक मध्य प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में सेवाएं दीं। इसके अलावा, उन्होंने 2011 से 2013 तक मध्य प्रदेश राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष का दायित्व भी बखूबी संभाला। उन्होंने 2019 का लोकसभा चुनाव बालाघाट लोकसभा सीट से जीता। हालांकि 2024 में पार्टी ने उनकी जगह नया चेहरा चुनावी मैदान में उतारा था। संगठन के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण का इनाम अब पार्टी ने उन्हें राज्यपाल बनाकर दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!