उत्तराखंड

बरेली कलेक्ट्रेट में सजा सरस मेला 2026, महिला सशक्तिकरण और स्वदेशी उत्पादों को मिला बढ़ावा

सेवा संकल्प अभियान: कलेक्ट्रेट परिसर में सजा एक दिवसीय सरस मेला, महिला सशक्तिकरण की दिखी अनूठी मिसाल

​बरेली
रिपोर्टर सत्येंद्र प्रताप सिंह

उत्तर प्रदेश सरकार के ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिला प्रशासन की ओर से बरेली कलेक्ट्रेट परिसर में एक दिवसीय ‘सरस मेला 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस मेले में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी ‘महिला सखियों’ ने अपने हाथों से निर्मित उत्कृष्ट हस्तकला व कुटीर उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगाई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

​कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट (रजि.) भारत की टीम ने विशेष रूप से सहभागिता की। संस्थान के राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने अपनी टीम के साथ मेले का भ्रमण कर महिला समूहों द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया और उनकी प्रतिभा की सराहना की।

​महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना सरकार का संकल्प: नरेंद्र पाल
इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। लघु उद्योग, हस्तशिल्प और बुटीक जैसे कार्यों के जरिए महिला समूहों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सेवा संकल्प अभियान मील का पत्थर साबित हो रहा है। मेले में प्रदर्शित उत्पादों को देखकर आगंतुक मंत्रमुग्ध हो गए और महिलाओं के हुनर की जमकर प्रशंसा की।

​स्वदेशी और हस्तनिर्मित उत्पाद खरीदने की अपील
नरेंद्र पाल ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि सरकार के इस अभियान को सफल बनाने में समाज की भागीदारी भी जरूरी है। लोग दैनिक जीवन में इन महिला समूहों द्वारा निर्मित स्वदेशी वस्तुओं का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे न केवल महिलाओं का रोजगार बढ़ेगा, बल्कि वे आर्थिक रूप से सशक्त होकर देश और प्रदेश की पहचान बनेंगी।
​ये रहे उपस्थित।


मेले के दौरान राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, राकेश कुमार मौर्य तथा रामकिशोर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!