उत्तराखंड

भारत रक्षा मंच की नई टीम तैयार, महिला मोर्चा समेत अहम पदों पर हुई नियुक्तियां

हल्द्वानी में भारत रक्षा मंच की नई जिला कार्यकारिणी का विस्तार

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 
‘मुखर हिंदू–प्रखर राष्ट्र’ कार्यक्रम में संगठन विस्तार, नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
हल्द्वानी। भारत रक्षा मंच के तत्वावधान में ‘मुखर हिंदू–प्रखर राष्ट्र’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय हिन्दूमहासंघ की राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेनू शरण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं तथा उन्होंने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय संयोजक सूर्यकांत केलकर जी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर संगठन की गतिविधियों, आगामी कार्ययोजनाओं एवं संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

राष्ट्रीय संयोजक  सूर्यकांत केलकर के नेतृत्व में हल्द्वानी जिला कार्यकारिणी का गठन एवं विस्तार किया गया। इस दौरान रीतू अग्रवाल को महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष, दिव्या कोटियाल को संगठन मंत्री तथा कमला बिष्ट को महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रेनू शरण जी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों के अनुरूप सक्रियता से कार्य करने और संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मातृशक्ति, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत एवं व्यापक बनाने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!