उत्तराखंड

चुनावी सर्वे प्रायोजित,ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर है कांग्रेस”पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का

चुनावी सर्वे प्रायोजित,ज़मीनी हकीकत से कोसों दूर है कांग्रेस”पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का।

रिपोर्टर गौरव गुप्ता

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता एंव पूर्व विधायक नवीन चंद दुम्का ने राजनीतिक सर्वेक्षणों और विपक्षी दलों की कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार किया है।

यहाँ अपने आवास पर मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने चुनावी सर्वे को प्रायोजित करार देते हुए कहा कि ज़मीनी सच्चाई इन दावों से बिल्कुल अलग है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कई गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा विरोधी पत्रकारों के समूह जानबूझकर इस प्रकार के प्रायोजित सर्वे तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि असल धरातल पर भारतीय जनता पार्टी का कोई विकल्प नहीं है।

कांग्रेस के संगठन और अंदरूनी कलह पर निशाना

वही कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए नवीन चंद दुम्का ने कहा कि पार्टी में नेतृत्व की कमी और आपसी कलह चरम पर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है और एक तरह से ध्वस्त हो चुके संगठन को जबरन खड़ा करने की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने दावा किया कि चुनाव जीतने की बात तो दूर, कांग्रेस आज कई विधानसभा क्षेत्रों में लगभग निष्क्रिय हो चुकी है और बेहद पीछे छूट गई है।

डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों और युवाओं पर भरोसा

भाजपा सरकार के कार्यों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड के साथ निरंतर लगाव और विकास कार्यों में सहयोग जारी है। इसके साथ ही राज्य में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सरल, सुलभ और सहज जनसंपर्क जनता के बीच गहरा विश्वास जगा रहा है।

उन्होंने रेखांकित किया कि प्रदेश में तीर्थाटन और पर्यटन को लगातार सशक्त बनाया जा रहा है, जिससे रोजगार के नए अवसर बन रहे हैं और रिवर्स पलायन को बढ़ावा मिल रहा है। हाल ही में संपन्न हुए छात्रसंघ चुनावों का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया है कि युवा शक्ति मजबूती से भाजपा और सरकार की नीतियों के साथ खड़ी है, जिससे पार्टी की ज़मीनी स्थिति लगातार मजबूत बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!