Uncategorized

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजा लालकुआं, नम आंखों से हुआ गणेश प्रतिमा का विसर्जन

रिपोर्टर गौरव गुप्ता।

लालकुआं में गुरूवार को “गणपति बप्पा मोरया”अगली बरस तू जल्दी आना” के जयघोष के साथ गौरीनंदन गणेश जी महाराज की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया गया। यहाँ लालकुआं नगर के अम्बेडकर नगर में आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन गुरूवार को हो गया। हर्षोल्लास के साथ भगवान गणेश की विसर्जन शोभा यात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा के दौरान गणपति जी महाराज के भक्तों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगा कर आतिश बाजी कर खुशी जाहिर की। वहीं डीजे पर बज रहे भक्ति गीतों पर झूमते व थिरकते हुए वे शोभायात्रा में शामिल हुए। शोभायात्रा लालकुआं नगर से होते काठगोदाम स्थित रानीबाग पहुंची जहां पर भक्तों ने नम आखों से गणपति जी महाराज की प्रतिमा को नदी में प्रवाहित किया।

बताते चले कि लालकुआं के आंबेडकर नगर में आयोजित पांच दिवसीय श्री गणेश महोत्सव का भव्य शोभायात्रा और मूर्ति विसर्जन के साथ समापन हो गया। गुरूवार दोपहर अम्बेडकर नगर स्थित देवी मंदिर परिसर से गाजे बाजे और ढोल नगाड़ों के साथ भगवान श्री गणेश की शोभायात्रा पूरे नगर में निकाली गई। इस दौरान नगर का वातावरण श्री गणेशमय हो गया।इसे पूर्व मंदिर में हवन यज्ञ कर भंडारे का भी आयोजन किया गया।

वही विसर्जन यात्रा का मुख्य आकर्षण गणेश और श्रीराम दरबार की झांकी रही। शोभायात्रा में नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन पवन चौहान,वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरेन्द्र बोरा, कांग्रेस भुवन पाडे,,व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, नामित सभासद विनोद श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार रंजीत बोरा,युवा जागरण कमेटी के अध्यक्ष मुकेश कुमार, गौरव गुप्ता,विनोद अग्रवाल, ममता चौहान,जफर अंसारी, मजाहिर खान , नवीन मेर, आशु अग्रवाल, अमित कुमार शंकर, रिंकू सिंह,सुनील बर्मा ,अनिल कुमार, पिंकू चंद्रा,आदि थे।

इधर शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन मुस्तैद दिखाई दिया, कोतवाल बृजमोहन राणा के नेतृत्व में चप्पे चप्पे पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!