राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने सम्मान समारोह में सांस्कृतिक रंगारंग गायन कलाकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान..

*राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ने सम्मान समारोह में सांस्कृतिक रंगारंग गायन कलाकारों एवं वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान..*
*बरेली से रिपोर्टर,सतेन्द्र प्रताप सिंह*
राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान ट्रस्ट रजिस्टर्ड भारत द्वारा सम्मान समारोह अक्षय बिहार पार्क बरेली कैंट में आयोजित किया गया राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया ने बताया कि संस्थान के सम्मान समारोह में ए.के मैलोडी बैंड म्यूजिक ग्रुप के गायक कलाकार आशीष कुमार, सुनिल कुमार, ऋषव सिंह, चन्दर सिंह, ज्योति सिंह, कीर्ति वर्मा, वंदना वर्मा को उच्च स्वर उत्तम गायन के लिए संस्थान का प्रशिस्त पत्र देकर सम्मानित कर कलाकारों के उज्जवल भविष्य की कामना की है कि यह कलाकार देश की शान बने राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल ने सम्मानित कलाकारों को बधाई देते हुए कहा भारत की सांस्कृतिक में नृत्य गायन और संगीत का बहुत बड़ा महत्व है यह भारतीय कला भारतीय कलाकारों द्वारा विश्व में अपना नाम फैला रही है भारतीय संगीत का विश्व दीवाना है इन कलाकारों के साथ-साथ सम्मान समारोह में संस्थान ने सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों को भी पटका पहन कर पुष्पगुच्छ देकर परंपरागत सम्मान किया है।
सम्मान समारोह कार्यक्रम में राष्ट्रीय मानव सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष बिंदु इशिका सिंघानिया, राष्ट्रीय महामंत्री नरेंद्र पाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मुकेश मेहंदीरत्ता, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष दामोदर सिंह, संरक्षक जे. आर गुप्ता, भारतेंद्र सिंह, रामकिशोर, डॉ अखिलेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष प्रकाशनी अंजू शुक्ला, अंजू ठाकुर, शालू सक्सेना, हेमलता, प्रियंका राणा आदि लोग उपस्थित रहे।



