उत्तराखंड

देहरादून दौरे से पहले सियासत गरम, राहुल गांधी पर सीएम धामी का बड़ा हमला

राहुल गांधी के दौरे पर सीएम धामी का तंज, बोले- चुनाव आते ही शुरू हो जाता है आना-जाना

 देहरादून दौरे से पहले सियासत गरम, राहुल गांधी पर सीएम धामी का बड़ा हमला

कोटा के बाद उत्तराखंड में छात्रों के गूंज कार्यक्रम में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को देहरादून में संवाद के माध्यम से युवाओं को साधेंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के दौरे की तैयारियां शुरू कर दी हैं। राहुल गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री धामी ने तंज कसा है।

यह भी देखें 👇 

https://www.instagram.com/reel/Dapbb0LzawV/?igsh=YnptY3kyeDgybjQ=
वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी के प्रस्तावित देहरादून दौरे को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चुनाव के समय आना जाना लगा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पेपर लीक कांग्रेस की सरकार के समय होता था, हमारी सरकार में नहीं होता।

राहुल गांधी के आगामी प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस जहां तैयारियों में जुटी है तो भाजपा तंज कस रही है। राहुल गांधी के दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव के समय आना जाना तो लगा रहता है।

यह भी देखें 👇

https://www.instagram.com/reel/DahrZ4lTRjD/?igsh=Mzc0c2JxemI2aHA4

सीएम धामी ने कहा कि पेपर लीक तो कांग्रेस सरकार के समय भी होता था लेकिन ये हमारी सरकार में तो हुआ नहीं है। ये सवाल तो कांग्रेस को खुद से और अपने पार्टी के लोगों से पूछना चाहिए। चुनाव के समय आना जाना तो लगा रहेगा लेकिन अगर चुनाव से पहले आए होते तो गंभीरता की बात होती।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button