विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने करोड़ों रुपये की सड़क निर्माण योजनाओं का किया शिलान्यास एवं शुभारंभ

विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने करोड़ों रुपये की सड़क निर्माण योजनाओं का किया शिलान्यास एवं शुभारंभ
रिपोर्टर गौरव गुप्ता
हल्दूचौड़,
लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान करते हुए क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने आज विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास एवं शुभारंभ किया।
इस अवसर पर पंचायत घर से गोला गेट तक 1.800 किलोमीटर लंबाई के डीबीएम सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी स्वीकृत लागत ₹239.93 लाख है। इसके अतिरिक्त हल्दूचौड़ क्षेत्र में दीना स्कूल के पास आशु की दुकान से देवरामपुर गोला गेट तक 2 किलोमीटर मोटर मार्ग के डीबीएम कार्य का शिलान्यास किया गया, जिसकी स्वीकृत लागत ₹258.74 लाख है। वहीं कमल दुमका, डूंगरपुर के घर तक डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य का भी शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष हल्दूचौड़ विजय रोहित दुमका ने की। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान राधा कैलाश भट्ट, पूजा बिष्ट, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख कमल भंडारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सोनी पंत, चिंतामणि पांडे, मंडल मंत्री विनोद भट्ट, सुनील तिवारी, जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा अभिषेक शर्मा, जिला मोर्चा कार्यालय मंत्री मनीष बोरा, पूर्व मंडल महामंत्री मनमोहन पुरोहित, बूथ अध्यक्ष नवीन जोशी, जगदीश भट्ट, विधायक प्रतिनिधि कमल भट्ट, विजय जोशी, राजू पांडे, सुधांशु भट्ट, युगल चोपड़ा, हेम दुमका, युवा भाजपा नेता गोविंद सावंत, चेतन बिष्ट, विधायक के विशेष सहयोगी सुरेश पांडे, ललित बसनायत, सुरेश कार्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्थानीय लोगों ने विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वर्षों से लंबित सड़क निर्माण कार्यों को धरातल पर उतारकर उन्होंने क्षेत्रवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी की है। ग्रामीणों ने विधायक का सम्मान करते हुए उनके विकास कार्यों की सराहना की तथा भविष्य में भी कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ क्षेत्र के विकास में सहयोग करने का विश्वास व्यक्त किया।
अपने संबोधन में विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने कहा कि लालकुआं विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए उनकी प्रतिबद्धता निरंतर जारी रहेगी और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।



