देवीपुरा सौड मोटर मार्ग बंद: मलवा नहीं हटने से 40 किमी घूमकर पहुंचेगी बारात, ग्रामीणों में रोष

रिपोर्टर गौरव गुप्ता
नैनीताल ,विधानसभा क्षेत्र का कोई भी सुध लेवा नही देवीपुरा सौड मोटर मार्ग पर आये मलवे को हटाने को भी तैयार नही पी एम जी एस वाई के अधिकारी ।मार्ग बंद होने से चालीस किमी की दूरी तय कर पहुंचेगी बारात बाघिनी गांव ।
नैनीताल विधानसभा क्षेत्र के दूरस्थ गाँवों को व्लाक मुख्यालय कोटाबाग को जोड़ने वाली देवीपुरा सौड मोटर मार्ग उपेक्षा का शिकार हो गया है ।गत दिवस दौरे से लौटे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री पी सी गोरखा ने इस संम्बंध में पीएम जी एस वाई के अधिकारियों को 200 मीटर लगभग बंद पड़े मार्ग को खोलने का आग्रह किया गया।
जिसपर अधिशासी अभियंता ने बताया कि उनके पर मशीन लगाने के लिए पैसा नही है ।दैवीय आपदा के अंतर्गत ज़िलाधिकारी नैनीताल को 3लाख का आगणन 3फरवरी को नैनीताल भेजा गया था किन्तु अभी स्वीकृति नही मिली है ।इस संम्बंध में ज़िलाधिकारी महोदय से संम्पर्क नही हो सका है ।
इधर ग्राम प्रधान बाँधनी हरीश बधानी ने बताया कि कई बार अधिकारियों को शिकायत दर्ज की गई परंतु कोई संतोषजनक कार्यवाही नही की गयी है ।अब कल उनके गांव बारात आनी है मार्ग बंद होने के कारण अब चालीस किमी दूरी से घूमकर बारात गांव पहुंचेगी ।
उन्होंने स्थानीय जन प्रतिनिधियों से भी आग्रह किया परंतु कोई भी सुनने को तैयार नही है ।जंगलों के बीच उनका गांव बसा है ।जंगली जानवरों का खतरा बना रहता है ।
इस संम्बंध में ग्राम प्रधान बाँधनी हरीश बधानी रियाड के प्रधान महेश कांडपाल जिलापंचायत सदस्य हेमचंद्र नैनवाल आदि ने ज़िलाधिकारी नैनीताल को लिखित शिकायत प्रेषित की गयी है ।





