उत्तराखंड

लालकुआं में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई

रिपोर्टर गौरव गुप्ता 

लालकुआं। नगर कांग्रेस कार्यालय लालकुआं में नगर अध्यक्ष भुवन पांडे के नेतृत्व में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रख्यात सामाजिक विचारक, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार और दलित व वंचित वर्गों के उत्थान के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। स्वतंत्रता आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका और समाज सुधार के लिए किए गए प्रयास आज भी प्रेरणास्रोत हैं।

नगर अध्यक्ष भुवन पांडे ने कहा कि टम्टा जी का जीवन संघर्ष, सेवा और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ आवाज बुलंद की और समानता का संदेश दिया। उनके आदर्शों को आत्मसात कर ही हम सच्ची श्रद्धांजलि दे सकते हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया और कहा कि समाज में भाईचारे, समानता और न्याय की भावना को मजबूत करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

श्रद्धांजलि अर्पित करते नगर के कांग्रेस अध्यक्ष भवन पांडे ,महामन्त्री सईद सिद्दीकी ,वरिष्ट कोंग्रेसी नेता व पीसीसी सदस्य हरेंद्र सिंह बोरा, विमला जोशी, व्यपारी नेता नरेश चौधरी, कुंदन सिंह मेहता ,कमलेश यादव, विक्की विनय रजवार, हेमन्त पांडेय, मीना कपिल, गुरदयाल सिंह मेहरा,मुन्ना अंसारी आदि नेता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button